माइक्रोसॉफ्ट ने जबरदस्ती किया विंडोज़ 10 इंस्टॉल, चुकाने होंगे करीब 7 लाख रुपये: रिपोर्ट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 28 जून 2016 17:27 IST
खबर है कि माइक्रोसॉफ्ट एक महिला को बिना उसकी अनुमति उसके कम्प्यूटर में विडोज़10 इंस्टॉल करने के लिए 10,000 डॉलर (करीब 7 लाख रुपये) चुकाएगी। कैलिफोर्निया निवासी टेरी गोल्डस्टेन ने कंपनी पर उनके कम्प्यूटर में ऑटोमैटिकली विंडोज़ 10 इंस्टॉल करने की कोशिश करने के लिए मुकदमा ठोंक दिया। उनका दावा है कि इसके बाद उनके कम्प्यूटर ने ठीक से काम नहीं किया और उनका सारा डाटा और फाइल गायब हो गईं।

गोल्डस्टेन कैलिफोर्निया में एक ट्रैवल एजेंसी चलाती हैं और उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट पर बिना उनकी अनुमति के अपडेट इंस्टॉल करने के लिए मुकदमा किया है। उन्होंने द सिएटल को बताया कि अपडेट सफलतापूर्वक इंस्टॉल नहीं हुई और उनका लैपटॉप बहुत धीमा हो गया। इसके बाद लैपटॉप क्रैश कर गया और वो कई दिन तक काम नहीं कर सकीं।
Advertisement

गोल्डस्टेन ने एक वेबसाइट को बताया, ''मैंने कभी विंडोज़ 10 के बारे में नहीं सुना था। किसी ने मुझसे विंडोज़ अपडेट के बारे में नहीं पूछा।'' माइक्रोस़फ्ट ने इस मुकदमे को आगे ना खींचते हुए एक अपील की। इसके बाद फैसले के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट अब इस महिला को 10,000 डॉलक का भुगतान करेगी।

माइक्रोसॉफ्ट का विंडोज़ 10 फिलहाल विंडोज़ 7 और विंडोज़ 8.1 यूज़र के लिए मुफ्त अपग्रेड के लिए उपलब्ध है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम को जुलाई 2015 में लॉन्च किया गया था और 29 जून तक यह मुफ्त अपग्रेड के लिए उपलब्ध है। कंपनी लगातार यूज़र को विंडोज़ 10 पर स्विच करने के लिए जोर-शोर से अभियान चला रही है। लगातार नोटिफिकेशन के साथ-साथ कई यूज़र ने पॉप-अप की भी बातकही हैं और लगता है गोल्डस्टेन का मामला भी ऐसा ही एक उदाहरण है।
Advertisement

नकारने के विकल्प के बिना पॉप-अप को कुछ समय पहले कई विंडोज़ पीसी पर देखा गया था और यूज़र द्वारा नकारात्मक फीडबैक के बाद माइक्रोसॉफ्ट को इसे बंद करना पड़ा था।
Advertisement
माइक्रोसॉफ्ट ने अपने ब्लॉग पर कहा था कि विंडोज़ 10 एक्टिवेट करने से पहले कंपनी यूज़र को कम से कम दो बार नोटिफिकेशन भेजती है। इसके अलावा यूज़र 31 दिन के अंदर इंस्टॉल को रिवर्स कर वापस पुराने सॉफ्टवेयर पर जा सकते हैं।

इसी महीने माइक्रोसॉफ्ट ने अलान किया था कि दुनियाभर में 300 मिलियन डिवाइस पर विंडोज़ 10 ओएस एक्टिवेट है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Microsoft, Teri Goldstein, Windows 10, Windows 10 Free Upgrade
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.