Notepad अब सिर्फ सिंपल नहीं रहा, Microsoft ने जोड़े कई स्मार्ट फीचर्स

इस अपडेट की खास बात यह है कि यह सिर्फ विजुअल फॉर्मेटिंग तक सीमित नहीं है, Notepad अब Markdown फाइल्स को समझ और प्रोसेस कर सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 जून 2025 18:45 IST
ख़ास बातें
  • Microsoft ने Notepad में Markdown और Formatting Toolbar का सपोर्ट जोड़ा
  • टेक्स्ट को bold, italic कर सकते हैं, लिंक और लिस्ट्स बना सकते हैं
  • सेटिंग्स में जाकर फॉर्मेटिंग फीचर्स को बंद भी किया जा सकता है

Photo Credit: Microsoft

Microsoft ने Windows 11 यूज़र्स के लिए Notepad का नया वर्जन (v11.2504.50.0) रोलआउट करना शुरू कर दिया है, जिसमें अब टेक्स्ट एडिटिंग का एक्सपीरिएंस पूरी तरह बदलने वाला है। लेटेस्ट अपडेट में Notepad को Markdown सपोर्ट के साथ अपडेट किया गया है, जिससे अब यूजर सीधे ऐप के अंदर ही हेडिंग्स, लिस्ट्स, बोल्ड, इटैलिक और हाइपरलिंक्स जैसे फॉर्मेटिंग टूल्स इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए ऐप में नया फॉर्मेटिंग टूलबार जोड़ा गया है, जिससे आप टाइप करते हुए या पहले से लिखे टेक्स्ट पर फॉर्मेटिंग अप्लाई कर सकते हैं।

इस अपडेट की खास बात यह है कि यह सिर्फ विजुअल फॉर्मेटिंग तक सीमित नहीं है, Notepad अब Markdown फाइल्स को समझ और प्रोसेस कर सकता है। यानी Markdown सिंटैक्स के साथ काम करने वाले यूजर्स के लिए अब एक अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं रहेगी। आप Markdown फॉर्मेटेड व्यू और रॉ सिंटैक्स मोड के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर पूरा फॉर्मेट क्लियर भी कर सकते हैं।

Microsoft ने इस अपडेट को “Lightweight Formatting” का नाम दिया है, ताकि जो यूजर्स Notepad की सिंपलनेस के साथ काम करते हैं, उन्हें यह भारी न लगे। कंपनी ने यह भी ऑप्शन दिया है कि अगर कोई यूजर इस तरह के फॉर्मेटिंग टूल्स को इस्तेमाल नहीं करना चाहता, तो उन्हें ऐप सेटिंग्स से पूरी तरह डिसेबल किया जा सकता है।

इससे पहले भी Notepad को कई अपडेट्स मिल चुके हैं। अब इसमें Spellcheck और Autocorrect फीचर एक्टिव हो चुका है, जिससे यूजर्स टाइपिंग के दौरान गलतियों को तुरंत सुधार सकते हैं। साथ ही AI-पावर्ड Copilot टूल्स जैसे Rewrite, Summarize और Make Shorter/Longer जैसे ऑप्शन भी कुछ वर्जन में दिखने लगे हैं, हालांकि ये Microsoft 365 या Copilot Pro सब्सक्रिप्शन से ही एक्टिव होते हैं।
Advertisement

कुछ महीने पहले ही Notepad को मल्टी-टैब सपोर्ट और ऑटो-सेव जैसे जरूरी अपडेट्स मिले थे। अब Markdown और फॉर्मेटिंग टूल्स को शामिल करने के बाद Notepad सिर्फ टेक्स्ट एडिटर नहीं, बल्कि एक पूरा प्रोडक्टिविटी टूल बनता जा रहा है। यह अपडेट फिलहाल Windows 11 के Dev और Canary चैनल्स में जारी किया गया है और जल्द ही स्टेबल वर्जन में आने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Microsoft, Microsoft Notepad, Windows, Notepad
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.