माइक्रसॉफ्ट के विडोज़ 10 अपडेट को अब ना कहना होगा आसान

माइक्रसॉफ्ट के विडोज़ 10 अपडेट को अब ना कहना होगा आसान
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट आखिरकार यूज़र के लिए विंडोज़ 10 अपडेट को ना कहने की प्रक्रिया को आसान बना रही है। रेडमंड की इस दिग्गज कंपनी की पिछले कई महीनों से आलोचना होती रही है। माइक्रोसॉफ्ट द्वारा यूज़र के ना चाहने के बावज़ूद विंडोज़ 10 अपग्रेड के लिए जबरदस्ती अपडेट इंस्टॉल करने की खबरें सामने आती रही हैं।

खास बात यह है कि माइक्रोसॉफ्ट द्वारा यह फैसला तब लिया है जब विंडोज़ 10 के मुफ्त अपग्रेड ऑफर में एक महीने से भी कम समय बचा है। 29 जुलाई को विंडोज़ 10 के मुफ्त अपग्रेडिंग का ऑफर खत्म हो रहा है। माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ 7 और विंडोज़ 8 यूज़र को को एक अपडेट जारी करेगी जिससे वो नोटिफिकेशन बदल जाएगा जिससे विंडोज़ 10 के मुफ्त अपग्रेड का ऑफर मिलता है।

माइक्रोसॉफ्ट के सीनियर डायरेक्टर ने सिलिकॉनबीट के साथ बातचीत में बताया कि, ''कंपनी ने यूज़र से अपग्रेड नोटिफिकेशन के 'असमंजस' की स्थिति पैदा होने जैसी शिकायतें सुनी हैं और इसीलिए कंपनी उन्हें बदल रही है। हम इस समस्या को सुलझाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। हम एक ऐसे विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम को देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं जिसे हर कोई पसंद करेगा।''

माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज़ एंड जिवाइस ग्रुप के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट टेरी मिरसन ने ज़ेडडीनेट से कहा, ''हमने विंडोज़ 10 के साथ अपने सफर को एक सपष्ट लक्ष्य के साथ शुरु किया था। हम चाहते थे कि लोग विंडोज़ की जरूरत के साथ उसे चुनें और पसंद करें। इसी को ध्यान में रखते हुए हम दुनिया के लाखों पीसी के लिए इस हफ्ते नया अपग्रेड लॉन्च करेंगे। नए नोटिफिकेशन में अपग्रेड नाउ, चूज़ ए टाइम या डिक्लाइन फ्री ऑफर के विकल्प मिलेंगे।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , microsoft, microsoft windows 10, windows 10 update
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »