माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया 14 इंच डिस्प्ले वाला विंडोज 10 लैपटॉप, कीमत 17,990 रुपये

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 2 सितंबर 2016 18:51 IST
घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी माइक्रोमैक्स ने एक और किफायती विंडोज 10 लैपटॉप लॉन्च किया है। माइक्रोमैक्स नियो एलपीक्यू61407डब्ल्यू एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है और यह 17,990 रुपये मिलेगा।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। माइक्रोमैक्स नियो एलपीक्यू61407डब्ल्यू में 14 इंच (1366x768 पिक्सल) का डिस्प्ले है। इसमें 1.6 गीगाहर्ट्ज़ इंटल पेंटियम एन3700 क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी डीडीआर3एल रैम है। लैपटॉप में 500 जीबी का हार्ड डेस्क ड्राइव दिया गया है और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसमें 1 मेगापिक्सल का एचडी वेबकैम, माइक्रोफोन जैक, 3.5 एमएम हेडफोन आउट और वीडियो कॉलिंग के लिए डुअल स्पीकर मौजूद हैं। यह ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। बैटरी 4800 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, एक यूएसबी 3.0 पोर्ट, दो यूएसबी 2.0 पोर्ट, माइक्रो-एचडीएमआई पोर्ट और एक आरजे45 इथरनेट पोर्ट शामिल हैं।

माइक्रोमैक्स नियो एलपीक्यू61407डब्ल्यू का डाइमेंशन 237x341x21 मिलीमीटर है और वज़न 1.5 किलोग्राम। माइक्रोमैक्स इस प्रोडक्ट के साथ एक साल वारंटी दे रही है। अमेज़न पर कई बैंक के क्रेडिट कार्ड के साथ ईएमआई ऑफर भी मिल रहे हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.