आ रहा है Apple का अब तक का सबसे पावरफुल MacBook! टीजर वीडियो ने मचाई हलचल

Apple के वर्ल्डवाइड मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, Greg Joswiak ने X पर एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एक लैपटॉप V-शेप सिल्हूट में नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2025 12:26 IST
ख़ास बातें
  • M5 MacBook Pro इस महीने (अक्टूबर 2025) में ही अनाउंस किया जा सकता है
  • M5 में M4 से 12% तेज CPU और 36% बेहतर GPU परफॉर्मेंस मिल सकती है
  • ऐसा माना जा रहा है कि इस बार Apple कोई बड़ा इवेंट होस्ट नहीं करेगा

Apple कथित तौर पर दो नए MacBook Pro मॉडल्स पर काम कर रहा है

Photo Credit: Apple

Apple इस महीने अपने MacBook और iPad प्रोडक्ट लाइनअप को रिफ्रेश करने की तैयारी में है। कंपनी ने अभी तक किसी लॉन्च इवेंट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर किए गए एक टीजर ने फैंस में हलचल मचा दी है। माना जा रहा है कि Apple अब अपने अगले M5 MacBook Pro को लॉन्च करने वाला है, जो कंपनी का अब तक का सबसे पावरफुल MacBook हो सकता है।

Apple के वर्ल्डवाइड मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, Greg Joswiak ने X पर एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एक लैपटॉप V-शेप सिल्हूट में नजर आ रहा है। हालांकि डिजाइन पूरी तरह से रिवील नहीं किया गया है, लेकिन टीजर में ब्लू कलर वेरिएंट देखा जा सकता है, जो मौजूदा MacBook Air (Sky Blue) और हाल ही में लॉन्च हुए iPhone Air से मिलता-जुलता है।

दिलचस्प बात यह है कि वीडियो में दिखाया गया “V” शेप रोमन न्यूमेरिकल 5 (V) की ओर इशारा करता है, यानी यह आने वाला डिवाइस Apple M5 चिपसेट से लैस होगा। Greg Joswiak के पोस्ट का कैप्शन “Mmmmm… something powerful is coming.” था। पांच बार M अक्षर M5 चिपसेट के लिए क्लू हो सकता है।

Bloomberg के मशहूर जर्नलिस्ट Mark Gurman ने भी इस अटकल को कन्फर्म करते हुए रीपोस्ट में सिर्फ लिखा "M5 MacBook Pro." इससे लगभग तय है कि Apple जल्द ही अपनी M5 सीरीज MacBook Pro पेश करने वाला है।

कुछ हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple दो नए MacBook Pro मॉडल्स पर काम कर रहा है, जिनमें कोडनेम J714 और J716 शामिल हैं। दोनों ही डिवाइसेस में M5 चिपसेट हो सकता है। माना जा रहा है कि Apple इस लॉन्च को किसी बड़े इवेंट के बिना ही, साइलेंट प्रेस रिलीज या ऑनलाइन अनाउंसमेंट के जरिए पेश कर सकता है।

Advertisement

रूस से सामने आए कुछ लीक्ड वीडियो के मुताबिक, M5 चिपसेट पिछले M4 की तुलना में लगभग 12% तेज CPU परफॉर्मेंस और 36% बेहतर GPU परफॉर्मेंस देगा। इससे ग्राफिक्स प्रोसेसिंग और मल्टीटास्किंग में बड़ा बूस्ट देखने को मिल सकता है।

Apple M5 MacBook Pro कब लॉन्च होगा?

Apple ने अभी तक लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार M5 MacBook Pro इस महीने (अक्टूबर 2025) में ही अनाउंस किया जाएगा।

Greg Joswiak के टीजर में क्या दिखाया गया है?

Apple के मार्केटिंग हेड Greg Joswiak ने X (Twitter) पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें MacBook Pro का V-शेप सिल्हूट नजर आया, जो रोमन न्यूमरल “5” की तरफ इशारा करता है। इससे संकेत मिलता है कि आने वाला लैपटॉप M5 चिपसेट पर आधारित होगा।

Advertisement

Apple M5 MacBook Pro में कौन सा प्रोसेसर होगा?

जैसा कि नाम से साफ है, इसमें Apple का नया M5 SoC (System on Chip) दिया जाएगा। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, यह चिप M4 की तुलना में 12% तेज CPU और 36% बेहतर GPU परफॉर्मेंस ऑफर करेगा।

क्या Apple अक्टूबर में कोई इवेंट करेगा?

इस बार Apple कोई बड़ा इवेंट होस्ट नहीं करेगा। इसके बजाय, उम्मीद है कि कंपनी MacBook Pro (M5), नए iPad Pro, और iPad Air को ऑनलाइन लॉन्च करेगी।

Apple M5 MacBook Pro की डिजाइन में क्या नया होगा?

टीजर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि MacBook Pro में नया ब्लू कलर वेरिएंट मिलेगा, जो MacBook Air (Sky Blue) और iPhone Air से मेल खाता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, MacBook, M5 MacBook Pro, MacBook Pro M5, Upcoming MacBook
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  15. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.