Apple ने M1 Pro और M1 Max प्रोसेसर्स के साथ लॉन्च किए नए पावरफुल MacBook Pro (2021)

Apple ने सोमवार को अपने 'Unleashed' इवेंट में नए MacBook Pro मॉडल लॉन्च किए जो कि कंपनी के नए सिलिकॉन पर आधारित हैं जिन्हें ऑल-न्यू M1 Pro and M1 Max नाम दिया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2021 09:31 IST
ख़ास बातें
  • Apple MacBook Pro (2021) 14 इंच और 16 इंच साइज में नए डिजाइन के साथ हैं।
  • M1 Pro और M1 दोनों को 16-कोर न्यूरल इंजन के साथ पेअर किया गया है।
  • MacBook Pro (2021) मॉडल भी एक मैजिक कीबोर्ड के साथ आते हैं।

M1 Pro और M1 दोनों को 16-कोर न्यूरल इंजन के साथ पेअर किया गया है।

Apple ने सोमवार को अपने 'Unleashed' इवेंट में नए MacBook Pro मॉडल लॉन्च किए जो कि कंपनी के नए सिलिकॉन पर आधारित हैं जिन्हें ऑल-न्यू M1 Pro and M1 Max नाम दिया गया है। कंपनी की यह MacBook Pro series 14 इंच और 16 इंच डिस्प्ले ऑप्शन के साथ आती है। अक्टूबर 2016 में इसी तरह के डिजाइन के साथ लॉन्च के बाद अब पांच साल बाद कंपनी का इस लाइन अप में यह सबसे बड़ा अपडेट है। MacBook Pro (2021) series को पावर देने वाले नए Apple सिलिकॉन के बारे में दावा किया गया है कि यह मौजूदा 13 इंच मैकबुक प्रो पर उपलब्ध Intel Core i7 से 3.7 गुना तेज परफॉर्म करता है। नया M1 Pro और M1 Max, M1 चिप के अपग्रेड के रूप में आता है जिसे Cupertino कंपनी ने पिछले साल पेश किया था।
 

Apple MacBook Pro (2021) price in India, availability details

14 inch Apple MacBook Pro (2021) की कीमत 1,94,900 रुपये से शुरू होती है। यह एजुकेशन के लिए 1,75,410 रुपये में भी उपलब्ध है। दूसरी ओर 16-inch Apple MacBook Pro (2021) मॉडल रेगुलर कस्टमर्स के लिए 2,39,900 रुपये से शुरू होता है। जबकि एजुकेशन के लिए 2,15,910 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। अमेरिका में 14-इंच Apple MacBook Pro (2021) 1,999 डॉलर (लगभग 1,50,400 रुपये) से शुरू होता है, जबकि 16-इंच वेरिएंट की कीमत 2,499 डॉलर (लगभग 1,88,100 रुपये) है।

New MacBook Pro मॉडल सोमवार से Apple India Online Store के माध्यम से ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे और मंगलवार, 26 अक्टूबर से सेल पर जाएंगे। ग्राहकों के पास ऐप्पल साइट के माध्यम से कॉन्फ़िगर-टू-ऑर्डर ऑप्शन भी रहेंगे।
2019 में, Apple ने अपनी पिछली जेनरेशन के मैकबुक प्रो 16-इंच मॉडल को 1,99,000 रुपये (अमेरिका में 2,399 डॉलर) की कीमत में लॉन्च किया था। दूसरी ओर, नया 14-इंच मॉडल, हाई-एंड 13-इंच मैकबुक प्रो की जगह लॉन्च किया गया है। 13-इंच मैकबुक प्रो को पिछले साल M1 चिप के साथ लॉन्च किया गया था।
Advertisement
 

Apple MacBook Pro (2021) specifications

Apple MacBook Pro (2021) मॉडल 14 इंच और 16 इंच साइज में एक बिल्कुल नए डिज़ाइन के साथ आते हैं जिनमें बिना जरूरत का टचबार हटा दिया गया है। साथ ही एक SDXC कार्ड स्लॉट के साथ-साथ एक एचडीएमआई पोर्ट भी वापस से दे दिया गया है। डिजाइनिंग के मामले में दूसरा बड़ा बदलाव एक नॉच का होना है जो कि बेज़ल को कम करने के साथ यूजर्स को ज्यादा स्क्रीन साइज का अनुभव देता है। साथ ही 1080p फेसटाइम वेब कैमरा भी दिया गया है। हालाँकि, Apple ने फेस आईडी नहीं दी है, जो कि इसके टॉप-एंड iPhone मॉडल के उलट है। जिसमें फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी को वहीं पर एडजस्ट करने के लिए एक नॉच दी गई है। 

Apple का दावा है कि जहां 14 inch MacBook Pro मॉडल कुल 5.9 मिलियन पिक्सल के साथ 14.2 इंच का एक्टिव एरिया देता है, वहीं 16 इंच के वेरिएंट में 7.7 मिलियन पिक्सल के साथ 16.2 इंच का एक्टिव एरिया है। भीतरी स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें लिक्विड रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले भी है जो मिनी-एलईडी तकनीक का उपयोग करता है। यह पहले आईपैड प्रो पर उपलब्ध था। नई डिस्प्ले तकनीक में फुल-स्क्रीन ब्राइटनेस के 1,000 निट्स, पीक ब्राइटनेस के 1,600 निट्स और 1,000,000:1 कंट्रास्ट रेश्यो देने का दावा किया गया है। Apple के स्वामित्व वाली ProMotion टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके 120Hz तक एडेप्टिव रिफ्रेश रेट भी डिवाइस में दिया गया है।
Advertisement
पावर यूजर्स के लिए, नए मैकबुक प्रो मॉडल के डिस्प्ले में P3 वाइड कलर गैमॉट, HDR सपोर्ट और XDR आउटपुट होने का दावा किया गया है।

डिजाइन और डिस्प्ले में अपग्रेड के अलावा MacBook Pro (2021) series में अपग्रेडेड सिलिकॉन दिया गया है जो दो अलग-अलग वर्जन - एम 1 प्रो और एम 1 मैक्स में आता है। M1 प्रो चिप में 10-कोर CPU हैं जिसमें से आठ हाई-परफॉर्मेंस कोर और दो लो-परफॉर्मेंस कोर हैं। इनके साथ ही 16-कोर GPU तक शामिल हैं। Apple का दावा है कि नई चिप मौजूदा M1 चिप की तुलना में 70 प्रतिशत तेज CPU परफॉर्मेंस और दो गुना तेज GPU परफॉर्मेंस दे सकती है। एम1 प्रो में ऑन-डिवाइस वीडियो प्रोसेसिंग को बढ़ाने के लिए मीडिया इंजन में प्रोरेस एक्सेलेरेटर भी शामिल है।
Advertisement
दूसरी ओर M1 Max के बारे में कहा गया है कि यह प्रो नोटबुक के लिए दुनिया की सबसे शक्तिशाली चिप है। इसमें एम1 प्रो के समान 10-कोर सीपीयू है, लेकिन एम1 की तुलना में चार गुना तक तेज जीपीयू परफॉर्मेंस देने के लिए यह 32 कोर तक जीपीयू को डबल कर देता है।

Apple का दावा है कि अपनी नई M1 मैक्स चिप का इस्तेमाल करके, पेशेवर यूजर 4K ProRes वीडियो की 30 स्ट्रीम तक एडिटिंग कर सकते हैं। या Final Cut Pro में 8K ProRes वीडियो की 7 स्ट्रीम तक एडिटिंग कर सकते हैं। 
Advertisement

M1 Pro और M1 दोनों को 16-कोर न्यूरल इंजन के साथ पेअर किया गया है जो नए मैकबुक प्रो मॉडल पर मशीन लर्निंग की क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करता है। पब्लिकली शेयर किए गए कुछ नंबरों के अनुसार, बिल्ट-इन Neural Engine एम1 प्रो के साथ फाइनल कट प्रो में 8.7 गुना तेज ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग परफॉर्मेंस देता है और एम1 मैक्स के साथ 11.5 गुना तेज परफॉर्मेंस देता है। Adobe Photoshop में यह इमेज में सब्जेक्ट्स को सिलेक्ट करते समय 2.6 गुना तेज परफॉर्मेंस देने का वादा करता है।

MacBook Pro (2021) मॉडल भी एक मैजिक कीबोर्ड के साथ आते हैं। इनमें पहले के टच बार की जगह फिजिकल फंक्शन की (key) और एक बड़ा escape key दिया गया है। आपको इसमें Force Touch ट्रैकपैड भी मिलेगा।

MacBook Pro (2021) मॉडल में MagSafe 3 के साथ पहले वाला MagSafe मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। यह मौजूदा मैकबुक प्रो मॉडल के विपरीत है जो यूएसबी-सी के द्वारा चार्जिंग लेते हैं। हालाँकि, यूजर्स अभी भी USB टाइप-सी केबल का इस्तेमाल करके चार्ज करने के लिए थंडरबोल्ट 4 का उपयोग कर सकते हैं।

नए मैकबुक प्रो पर कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में ब्लूटूथ v5.0 और वाई-फाई 6 शामिल हैं। यूजर्स एम 1 मैक्स पर आधारित मैकबुक प्रो पर एक साथ तीन Pro Display XDR और एक 4K टीवी तक कनेक्ट कर सकते हैं। दूसरी ओर, एम1 प्रो चिप एक साथ दो Pro Display XDR को सपोर्ट करता है।

नए मैकबुक प्रो मॉडल में 6-स्पीकर साउंड सिस्टम भी शामिल है जिसमें दो ट्वीटर और चार फोर्स कैंसिलिंग वूफर हैं। ऑन द गो सराउंड साउंड अनुभव के लिए डॉल्बी एटमॉस और स्पेशिअल ऑडियो सपोर्ट भी है।

बैटरी लाइफ के बारे में बात करें तो 14-इंच मैकबुक प्रो (2021) को एक बार चार्ज करने पर 17 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देने के लिए रेट किया गया है। जबकि इसका 16-इंच वेरिएंट 21 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देता है। Apple का दावा है कि नए मैकबुक प्रो मॉडल का इस्तेमाल करते हुए, Xcode में काम करने वाले डेवलपर्स चार गुना अधिक कोड कम्पाइल कर पाएंगे। वहीं फोटोग्राफरों के लिए ऑन द गो Adobe Lightroom Classic में इमेज एडिटिंग करते समय दो गुना ज्यादा बैटरी मिल पाएगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  2. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.