2-in-1 लैपटॉप Lenovo Yoga Duet 7i और Lenovo IdeaPad Duet 3i भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

नया Lenovo Yoga Duet 7i की कीमत 79,999 रुपये से शुरू होती है और Lenovo IdeaPad Duet 3 की कीमत 29,999 रुपये से शुरू होती है। इस डिवाइस को 12 जुलाई दोपहर 12 बज से खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

2-in-1 लैपटॉप Lenovo Yoga Duet 7i और Lenovo IdeaPad Duet 3i भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
ख़ास बातें
  • Lenovo Yoga Duet 7i में 13 इंच WQHD 2K आईपीएस टचस्क्रीन डिस्प्ले मौजूद ह
  • Lenovo IdeaPad Duet 3 में 10.23 इंच WUXGA आईपीएस डिस्प्ले मौजूद है
  • दोनों लैपटॉप की सेल 12 जुलाई से होगी
विज्ञापन
Lenovo Yoga Duet 7i और Lenovo IdeaPad Duet 3 डिटैचेबल लैपटॉप्स को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। दोनों ही डिवाइस की सेल भारत में 12 जुलाई से शुरू की जाएगी। यह 2 इन 1 लेनोवो योगा डुएट 7आई और लेनोवो डुएट 3 डिवाइस यूज़र्स को टैबलेट मोड और ट्रेडिशनल लैपटॉप मोड को चुनने की इज़ाजत देता है। कीबोर्ड अटैच करने के बाद इसका इस्तेमाल लैपटॉप की तरह  किया जा सकता है, जबिक कीबोर्ड निकालकर यह टैब की तरह काम करता है। लेनोवो योगा डुएट 7आई 11th जनरेशन इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Intel Iris Xe ग्राफिक्स मौजूद है।
 

Lenovo Yoga Duet 7i, Lenovo IdeaPad Duet 3 price in India, availability

नया Lenovo Yoga Duet 7i की कीमत 79,999 रुपये से शुरू होती है और Lenovo IdeaPad Duet 3 की कीमत 29,999 रुपये से शुरू होती है। इस डिवाइस को 12 जुलाई दोपहर 12 बज से खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। लेनोवो योगा डुएट 7आई को आप Lenovo की वेबसाइट और Amazon से खरीद सकते हैं, वहीं, लेनोवो आईपैड डुएट 3 खरीद के लिए Lenovo.com और ऑनलाइन पार्टनर्स के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। लेनोवो योगा डुएल 7आई स्लेट ग्रे केस कलर और IdeaPad Duet 3 ग्राफाइट ग्रे केस कलर में आता है।
 

Lenovo Yoga Duet 7i specifications

Lenovo Yoga Duet 7i के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Windows 10 OS  पर काम करता है। इसमें कंपनी ने 13 इंच WQHD 2K  (2,160x1,350 पिक्सल) आईपीएस टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया है, जिसके साथ 450 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मौजूद है। यह इंटेल 11th-generation Core i5 सीपीयू से लैस हैं और इसमें Intel Iris Ze ग्राफिक्स को शामिल किया गया है। लैपटॉप की रैम 16 जीबी है और स्टोरेज 1 टीबी।

Lenovo Yoga Duet 7i में 5 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और  5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। बैटरी लाइफ को 10.8 घंटे तक रेट किया गया है, जो कि लेनोवो क्यू-कंट्रोल इंटेलिजेंट कूलिंग फीचर के साथ 20 प्रतिशत तक एक्सटेंडिड बैटरी लाइफ देती है। यह डॉल्बी विजन, डॉल्बी ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट करता है। योगा डुएट 7आई लेनोवो ई-कलर पेन, एचडी ऑडियो चिप, दो 1 वॉट स्टीरियो स्पीकर के साथ आया है और यह टीयूवी रीनलैंड लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड है। पोर्ट्स की बात करें, तो इसमें तीन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं, जिनमें से दो वीडियो-आउट मौजूद हैं। साथ ही इसमें एक एसडी कार्ड रीडर और एक हेडफोन जैक भी शामिल है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ वी5 है। लैपटॉप का वज़न 1.16 किलोग्राम है।
 

Lenovo IdeaPad Duet 3i specifications

वहीं, दूसरी ओर Lenovo IdeaPad Duet 3i में 10.23 इंच WUXGA (1,920x1,080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया है, जिसके साथ 330 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस मौजूद है। यह लैपटॉप Windows 10 OS  पर काम करता है और यह इंटेल Intel Celeron N4020 प्रोसेसर से लैस है। लैपटॉप की रैम 4 जीबी है और स्टोरेज 128 जीबी है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। Lenovo IdeaPad Duet 3i में लेनोवो डिजिटल पेन, एचडी ऑडियो चिप, दो 1 वॉट स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी ऑडियो शामिल है। कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ वी5 मौजूद है। इसका का वज़न 0.86 किलोग्राम है।

Lenovo IdeaPad Duet 3 को लेकर दावा किया गया है कि यह 7 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले साइज13.00-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन2160x1350 पिक्सल
Touchscreenहां
प्रोसेसरकोर आई5
रैम8 जीबी
ओएसWindows 10
एसएसडी1TB
ग्राफ़िक्सइंटेल इंटीग्रेटिड ग्राफिक्स
वज़न1.16 किलो
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले साइज10.23-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन1920x1200 पिक्सल
Touchscreenहां
प्रोसेसरसेलेरोन
रैम4 जीबी
ओएसWindows 10
एसएसडी128GB
ग्राफ़िक्सइंटेल इंटीग्रेटिड ग्राफिक्स
वज़न0.86 किलो
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  4. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »