PC की सेल्स घटने से Lenovo को लगा बड़ा झटका, रेवेन्यू में 24 प्रतिशत की कमी

लेनोवो का जून तिमाही में रेवेन्यू 12.9 अरब डॉलर रहा। इसके बाद कंपनी का शेयर प्राइस छह प्रतिशत घटा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 अगस्त 2023 23:36 IST
ख़ास बातें
  • पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी का प्रॉफिट 14 प्रतिशत कम रहा था
  • PC की डिमांड में रिकवरी की रफ्तार कमजोर है
  • बहुत से रिटेलर्स के पास बिना बिकी इनवेंटरी पड़ी है

इस वर्ष की पहली तिमाही में ग्लोबल शिपमेंट्स में 29 प्रतिशत की कमी हुई थी

पर्सनल कंप्यूटर्स (PC) की डिमांड में गिरावट से चीन की Lenovo को बड़ा झटका लगा है। कंपनी का जून तिमाही में रेवेन्यू 24 प्रतिशत गिरा है। दुनिया की इस सबसे बड़ी PC मेकर को लगातार चार तिमाहियों से सेल्स में कमी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी का प्रॉफिट 14 प्रतिशत कम रहा था। 

लेनोवो का जून तिमाही में रेवेन्यू 12.9 अरब डॉलर रहा। इसके बाद कंपनी का शेयर प्राइस छह प्रतिशत घटा है। कोरोना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स की सेल्स में काफी बढ़ोतरी हुई थी क्योंकि कस्टमर्स और कंपनियो ने रिमोट वर्क पर शिफ्ट होने के लिए बड़ी संख्या में PC खरीदे थे। हालांकि, पिछले वर्ष इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी और इन्फ्लेशन बढ़ने से डिमांड घटने के कारण कंपनी के रेवेन्यू में कमी शुरू हुई थी। PC की डिमांड में रिकवरी की रफ्तार कमजोर है और बहुत से रिटेलर्स के पास बिना बिकी इनवेंटरी पड़ी है। इससे PC मेकर्स और उनके सप्लायर्स को प्रोडक्शन वॉल्यूम और रेट्स को एडजस्ट करना पड़ा है। 
Advertisement

इस वर्ष की पहली तिमाही में PC की ग्लोबल शिपमेंट्स में 29 प्रतिशत की कमी हुई थी। इससे Mac कंप्यूटर्स बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple को बड़ा नुकसान हुआ था। मार्केट रिसर्च फर्म IDC की रिपोर्ट में बताया गया था कि पहली तिमाही में PC की ग्लोबल शिपमेंट्स घटकर 5.69 करोड़ यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में 8.02 करोड़ थी। पिछले वर्ष की अंतिम तिमाही में इन शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 28.1 प्रतिशत की कमी हुई थी। पहली तिमाही में एपल की शिपमेंट्स सबसे अधिक लगभग 40.5 प्रतिशत घटी थी। Dell के लिए शिपमेंट्स में कमी 31 प्रतिशत की रही। इसके अलावा Lenovo, Asustek Computer और HP को भी पहली तिमाही में शिपमेंट्स में गिरावट का सामना करना पड़ा था। 

एपल ने बताया था कि उसके Mac कंप्यूटर्स की बिक्री महामारी के दौरान वर्क फ्रॉम होम की वजह से तेजी से बढ़ी थी। इसमें पहली तिमाही में वैल्यू के लिहाज से वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 29 प्रतिशत की कमी हुई है। IDC ने कहा था, "डिमांड में कमी से डिवाइसेज बनाने वाली कंपनियों को सप्लाई चेन में बदलाव करने का मौका मिला है। बहुत सी कंपनियां चीन से बाहर प्रोडक्शन को बढ़ाने की संभावना तलाश रही हैं।" बड़े देशों की इकोनॉमी में स्लोडाउन की आशंका बरकरार है। कुछ बड़े बैकों में वित्तीय संकट और इन्फ्लेशन बढ़ने से ग्रोथ और इनवेस्टमेंट में रुकावट आ सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Personal Computer, Volume, Lenovo, Electronics, Market, HP, Mac, Demand, Revenue, China, Sales

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.