लेनोवो एयर 13 प्रो देगा शाओमी मी नोटबुक एयर को चुनौती

लेनोवो एयर 13 प्रो देगा शाओमी मी नोटबुक एयर को चुनौती
ख़ास बातें
  • लेनोवो एयर 13 प्रो पहले ही प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है
  • लेनोवो के इस लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन लगभग मी नोटबुक एयर जैसे हैं
  • लेनोवो एयर 13 प्रो में फिंगरप्रिंट रिकग्निशन फीचर दिया गया है
विज्ञापन
शाओमी ने बुधवार को ही मी नोटबुक एयर पेश किया था और इसकी कीमत व स्पेसिफिकेशन के चलते खासी सुर्खियां भी बटोरीं। अब उम्मीद के मुताबिक, दूसरे लैपटॉप निर्माता भी पीछे रहने वाले नहीं थे। और अब लेनोवो ने अपने एयर 13 प्रो लैपटॉप का ऐलान कर दिया है। इस लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन लगभग शाओमी मी नोटबुक एयर जैसे ही हैं।

लेनोवो के एयर 13 लैपटॉप में 13.3 इंच आईपीएस डिस्प्ले और इंटेल आई5-6200यू प्रोसेसर दिया गया है। लैपटॉप का वज़न 1.29 किलोग्राम है जबकि मी नोटबुक एयर 1.28 किलोग्राम भारी है। इस लैपटॉप में 256 जीबी की एसएसडी स्टोरेज और 4 जीबी रैम है। लेनोवो का लैपटॉप 1.48 सेंटीमीटर पतला है और इसमें 2 जीबी एनविडिया जीटी940एमएक्स ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है।

लेनोवो के लैपटॉप में दिया गया फिंगरप्रिंट रिकग्निशन इसे शाओमी मी नोटबुक एयर से अलग करता है। फिंगरप्रिंट रिकग्निशन एक काम का फीचर है और मी नोटबुक एयर में इसका ना होने से शायद लेनोवो को फायदा मिल सके।

लेनोवो एयर 13 प्रो प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है और फिलहाल इसकी कीमत 4,999 चीनी युआन (करीब 51,400 रुपये) है। बता दें कि शाओमी मी नोटबुक एयर के 13.3 इंच वेरिएंट को भी इसी कीमत के साथ पेश किया गया है। हालांकि, खबर है कि लेनोवो के लैपटॉप को प्री-सेल अवधि खत्म होने के बाद 5,499 चीनी युआन (करीब 55,400 रुपये) में बेचा जाएगा।

शाओमी मी नोटबुक एयर में भले ही फिंगरप्रिंट रिकग्निशन फीचर ना दिया गया हो लेकिन इस लैपटॉप को मी बैंड 2 के जरिए अनलॉक किया जा सकता है जो लैपटॉप के ब्लूटूथ 4.1 वर्जन कनेक्टिविटी से इनेबल होता है। बात करें प्रतिद्वंदिता की तो इन दोनों ही लैपटॉप में कीमत के हिसाब से बेहद अच्छे फीचर दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Laptops, Lenovo Air 13 Pro, PCs, Xiaomi Mi Notebook Air
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  2. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  4. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  5. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  6. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  7. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  9. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  10. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »