JioBook लैपटॉप 3 वेरिएंट्स में हो सकता है लॉन्च, BIS लिस्टिंग से मिला इशारा!

Jio इस लैपटॉप में अपने नेटिव ऐप जैसे कि JioStore, JioMeet और JioPages भी शामिल कर सकता है। इसके अलावा, इसमें कथित तौर पर Microsoft प्रोडक्ट्स जैसे Microsoft Teams, Microsoft Edge और Office प्रीइंस्टॉल होंगे।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 13 सितंबर 2021 17:19 IST
ख़ास बातें
  • JioBook की लॉन्च तारीख फिलहाल साफ नहीं है
  • जियोबुक Snapdragon 665 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • जियो में जियो ऐप्स प्रीइंस्टॉल आ सकती है
JioBook लैपटॉप जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। कथित रूप से यह लैपटॉप Bureau of Indian Standards (BIS) वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Jio का आगामी लैपटॉप तीन वेरिेंट्स में लिस्ट है। इंटरनल मॉडल के अलावा, फिलहाल इस लैपटॉप से संबंधित ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, पुरानी रिपोर्ट्स में यह संकेत मिले थे कि जियोबुक 4G LTE कनेक्टिविटी के साथ आ सकता है। इसमें स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 4 जीबी LPDDR4x रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद हो सकता है। फिलहाल जियोबकु की लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया गया है।

कथित JioBook के BIS सर्टिफिकेशन लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले टिप्सटर मुकुल शर्मा (@stufflistings) द्वारा सार्वजनिक की गई थी। जियो लैपटॉप में तीन इंटरनल मॉडल देखे गए हैं, जो हैं NB1118QMW, NB1148QMW और NB1112MM। इससे प्रतीत होता है कि Reliance Jio लैपटॉप तीन अलग-अलग वेरिएंट्स में दस्तक दे सकते हैं।
Advertisement
 

JioBook specifications (expected)

पुरानी लीक में संकेत मिले थे कि आगामी जियो लैपटॉप एचडी (1,366x768 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ आएगा। साथ ही लैपटॉप को लेकर कहा गया था कि यह Qualcomm Snapdragon 665 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ Snapdragon X12 4G मॉडेम शामिल होगा। लैपटॉप को कई वेरिएंट्स में टेस्ट किया गया है और इनमें से एक मॉडल में 2GB LPDDR4x रैम और 32GB eMMC स्टोरेज है। एक अन्य मॉडल भी है, जिसमें 4GB LPDDR4x रैम और 64GB eMMC 5.1 स्टोरेज शामिल होने की बात कही गई है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें एक मिनी HDMI कनेक्टर, डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ जैसे  शामिल हो सकते हैं। इसे थ्री-एक्सिस एक्सीलेरोमीटर और क्वालकॉम ऑडियो चिप से लैस भी बताया गया है।
Advertisement

Jio इस लैपटॉप में अपने नेटिव ऐप जैसे कि JioStore, JioMeet और JioPages भी शामिल कर सकता है। इसके अलावा, इसमें कथित तौर पर Microsoft प्रोडक्ट्स जैसे Microsoft Teams, Microsoft Edge और Office प्रीइंस्टॉल होंगे।

JioBook की कीमत और उपलब्धता को लेकर फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि, जियोबुक को लेकर पहले कहा गया था कि इसे साल 2021 में Jio's Annual General Meeting (AGM) के दौरान लॉन्च किया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, JioBook, JioBook Specifications, BIS
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  6. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  6. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  7. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  8. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  9. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.