16GB रैम, i7 प्रोसेसर, 16 इं‍च डिस्‍प्‍ले के साथ Infinix INBook Y3 Max लैपटॉप लॉन्‍च, दाम Rs 29990 से शुरू

INBook Y3 Max में एल्‍युमिनियम अलॉय बॉडी का यूज किया गया है। मेटल फ‍िनिश लैपटॉप में मिलती है।

16GB रैम, i7 प्रोसेसर, 16 इं‍च डिस्‍प्‍ले के साथ Infinix INBook Y3 Max लैपटॉप लॉन्‍च, दाम Rs 29990 से शुरू

इसका वजन 1.78kg है। बैकलिट कीबोर्ड और बड़े टचपैड की मौजूदगी है।

ख़ास बातें
  • Infinix INBook Y3 Max लैपटॉप भारत में लॉन्‍च
  • 16 जीबी तक रैम के साथ इसे तीन प्रोसेसर वेरिएंट में लिया जा सकता है
  • 1.78 किलो वजन वाले INBook Y3 Max में 70Wh की बैटरी लगी है
विज्ञापन
Infinix INBook Y3 Max Launched : स्‍मार्टफोन ब्रैंड इनफ‍िनिक्‍स काफी वक्‍त से लैपटॉप मार्केट में खुद को स्‍थापित करने में जुटा है। कंपनी ने Infinix INBook Y3 Max नाम से लेटेस्‍ट लैपटॉप लॉन्‍च किया है। इसमें 16 इंच की बड़ी फुल एचडी स्‍क्रीन मिलती है। 16 जीबी तक रैम के साथ इसे तीन प्रोसेसर वेरिएंट में लिया जा सकता है। INBook Y3 Max में एल्‍युमिनियम अलॉय बॉडी का यूज किया गया है। मेटल फ‍िनिश लैपटॉप में मिलती है। इसका वजन 1.78kg है। बैकलिट कीबोर्ड और बड़े टचपैड की मौजूदगी है। 
 

Infinix INBook Y3 Max Price in India 

Infinix INBook Y3 Max को 12वीं जेनरेशन i3 प्रोसेसर के साथ (8GB+512 GB) मॉडल में लिया जा सकता है। i5 प्रोसेसर के साथ यह 16 GB + 512GB मॉडल में उपलब्‍ध है। i7 प्रोसेसर के साथ यह 16GB+512 GB मॉडल में आता है। शुरुआती कीमत 29990 रुपये है। इसे 21 अगस्‍त से Flipkart से लिया जा सकेगा। 
 

Infinix INBook Y3 Max Specifications, features 

Infinix INBook Y3 Max में 16 इंच का (1920 x 1080 पिक्‍सल्‍स) Full HD डिस्‍प्‍ले दिया गया है। इसकी ब्राइटनैस 300 निट्स है। INBook Y3 Max में 12वीं जेनरेशन वाला आई3, आई5 और आई7 प्रोसेसर लगा है। Iris Xe ग्राफ‍िक्‍स इसमें दिया गया है। 

यह 16 जीबी तक रैम से पैक और स्‍टोरेज 512GB NVMe PCIe 3.0 SSD मिलता है। यह लैपटॉप विंडोज 11 होम पर चलता है। इसमें 1080P HD वेबकैम दिया गया है। इसमें ब्‍लूटूथ 5.1 कनेक्टिविटी है। चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए USB-C पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, दो USB3.0 पोर्ट, एक HDMI 1.4 पोर्ट और एक एसडी कार्ड स्‍लॉट मिलता है। 

1.78 किलो वजन वाले INBook Y3 Max में 70Wh की बैटरी लगी है। यह 65W PD 3.0 फास्‍ट चार्जर से फटाफट फुल हो जाती है। दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 10 घंटों का प्‍लेबैक दे सकती है। अन्‍य सुविधाओं में 3.5mm हेडफोन जैक, स्‍टीरियो स्‍पीकर्स आदि शामिल हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »