अब विंडोज़ 10 के मुफ्त अपग्रेड के लिए ऐसे मिलेगा माइक्रोसॉफ्ट का मैसेज

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 4 जुलाई 2016 17:24 IST
माइक्रोसॉफ्ट ज्यादा से ज्यादा यूज़र को अपने विंडोज़ 10 प्लेटफॉर्म पर अपग्रेड करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। विंडोज़ 10 के मुफ्त अपग्रेड ऑफर में अब एक महीने से कम का समय बचा है। अब माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की है कि विंडोज़ 8.1 और विंडोज़ 7 के साथ सर्विस पैक 1 (एसपी1) यूज़र के लिए यूज़र को एक फुल स्क्रीन नोटिफिकेशन मिलेगा।

रेडमंड की इस कंपनी ने हाल ही में वादा किया था कि वो यूज़र के लिए विंडोज़ 10 अपग्रेड को आसानी से ना कहने वाला नोटिफिकेशन भेजेगी।

ताजा फुल-स्क्रीन नोटिफिकेशन माइक्रोसॉफ्ट मुफ्त विंडोज़ 10 अपग्रेड ऑफर की तरफ यूज़र का ध्यान आकर्षित करने का अंतिम तरीका है। इस नोटिफिकेशन में कहा गया है, ''यह नोटिफिकेशन 29 जुलाई 2016 को खत्म हो रहे मुफ्त विंडोज़ 10 अपग्रेड ऑफर के लिए एक रिमाइंडर है। माइक्रोसॉफ्ट की आपको सलाह है कि यह ऑफर खत्म होने से पहले विडो़ज़ 10 पर अपग्रेड करें। आप सीधे नोटिफिकेशन से अपग्रेड कर सकते हैं, नोटिफिकेशन को स्थाई रूप से रद्द कर सकते हैं या फिर बाद में याद दिलाने का विकल्प चुन सकते हैं।''

माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि अगर यूज़र 'रिमाइंड मी लेटर' का विकल्प चुनते हैं तो फुल स्क्रीन नोटिफिकेशन तीन दिन बाद फिर से दिखेगा।
Advertisement

कंपनी ने ऐसी स्थिति के बारे में भी जानकारी दी है जबकि यह नोटिफिकेशन नहीं दिखेगा। जैसे कि अगर किसी यूज़र के पास 'गेट विंडोज़ 10' ऐप का ताजा वर्जन इंस्टॉल है, यूज़र ने 'डू नॉट नोटिफाई मी अगेन', 'कंप्यूटर इज़ डिटेक्टेड टू द इनकंपेटेबल विद विंडो़ज़ 10, आदि।'
Advertisement

माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में 2 अगस्त को विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट जारी करने का फैसला किया था। विंडोज़ 10 तो पिछले साल 29 जुलाई 2015 को जारी किया गया था। विंडोज़ 10 यू़ज़र के लिए यह अपडेट मुफ्त होगा लेकिन पिछले विंडोज़ वर्जन से अपग्रेड करने वाले यूज़र को इसके लिए 119 डॉलर (करीब 8,000 रुपये) चुकाने होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Laptops, Microsoft, PC, Tablets, Windows 10
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. भारत में Apple का सातवां रिटेल स्टोर हैदराबाद में जल्द शुरू होगा
  3. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
  4. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
  5. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
  7. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  10. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.