14,999 रुपये में लॉन्च हुआ विंडोज़ 10 कनवर्टेबल लैपटॉप

14,999 रुपये में लॉन्च हुआ विंडोज़ 10 कनवर्टेबल लैपटॉप
ख़ास बातें
  • आईबॉल कॉम्पबुक फ्लिप-एक्स5 में 11.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है
  • इस लैपटॉप की कीमत 14,999 रुपये है
  • लैपटॉप में 2 जीबी रैम और इसमें 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है
विज्ञापन
मई में आईबॉल ने दो बजट लैपटॉप कॉम्बुक एक्सीलेंस और कॉम्पबुक एग्ज़ेम्पलियर क्रमशः 9,999 रुपये और 13,999 रुपये में लॉन्च किए थे। अब कंपनी ने अपना नया लैपटॉप कॉम्पबुक फ्लिप एक्स5 लॉन्च किया है। यह लैपटॉप विंडोज़ 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और एक घूम सकने वाली टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है। इस लैपटॉप की कीमत 14,999 रुपये है। यह लैपटॉप देशभर में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

आईबॉल कॉम्पबुक फ्लिप-एक्स5 में 11.6 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) रोटेट कर सकने वाला टच डिस्प्ले है। कनवर्टेबल लैपटॉप में 1.44 गीगाहर्ट्ज़ (1.84 गीगाहर्ट्ज़ तक) क्वाड-कोर इंटेल एटम एक्स-5-ज़ेड8300 प्रोसेसर और इंटेल एचडी ग्राफिक्स 5300 है। लैपटॉप में 2 जीबी रैम और इसमें 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।

लैपटॉप में 2 मेगापिक्सल वेबकैम है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, मिनी एचडीएमआई, एक यूएसबी 3.0 पोर्ट, एक यूएसबी 2.0 पोर्ट और हेडफोन जैक व माइक दिया गया है। इसका डाइमेंशन 297x202x17 मिलीमीटर और वज़न 1.37 किलोग्राम है। आईबॉल कॉम्पबुक फ्लिप एक्स-5 में 10000 एमएएच की बैटरी है।

वहीं कॉम्पबुक एक्सीलेंस में एक 11.6 इंच एचडी (1366x768 पिक्सल) डिस्प्ले और वज़न 1.1 किलोग्राम है। वहीं कॉम्पबुक एग्ज़ेम्पलियर में 14 इंच एचडी (1366x768 पिक्सल) डिस्प्ले और वज़न 1.4 किलोग्राम है। स्क्रीन साइज़ के अलावा इन दोनों लैपटॉप के सारे स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। इनमें इंटेल एटम ज़ेड3735एफ प्रोसेसर और 2 जीबी डीडीआर3 रैम है।

कॉम्पबुक फ्लिप-एक्स5 की तरह ही कॉम्पबुक एक्सीलेंस और कॉम्पबुक एग्ज़ेम्पलायर 10000 एमएएच की बैटरी के साथ आते हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Laptops, Microsoft, CompBook Rotatable Display
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto Buds 2 भारत में हो रहे 19 मई को लॉन्च, यहां जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  2. इतना छोटा PC कि हथेली पर आ जाए! अंदर है पावरफुल Ryzen 7 चिपसेट और 1TB स्टोरेज, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy M47, Galaxy F70 Pro जल्द होंगे लॉन्च, यहां आए नजर, जानें
  4. अपने फोन या लैपटॉप में कैसे खोजें वाई-फाई का पासवर्ड, ये तरीका आएगा काम
  5. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, देखें पूरी डील
  6. Vivo X300 FE vs Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. EV मार्केट में झटका लगने से Honda को 70 वर्षों में पहली बार हुआ नुकसान 
  8. Amazon की सेल आज हो रही खत्म! स्मार्टफोन्स, AC समेत कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट पाने का आखिरी मौका
  9. चांद से टकराया था 260km चौड़ा एस्टरॉयड! बनाया 2500 किलोमीटर का गड्ढा ...
  10. अनोखे हेडफोन! Edifier Auro Ace में गाने सिर्फ बजते नहीं, दिखते भी हैं, 62 घंटे की बैटरी के साथ हुए लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »