आईबॉल ने लॉन्च किए दो सस्ते विंडोज 10 लैपटॉप, कीमत 9,999 रुपये से शुरू

आईबॉल ने लॉन्च किए दो सस्ते विंडोज 10 लैपटॉप, कीमत 9,999 रुपये से शुरू
विज्ञापन
स्मार्टफोन और टैबलेट बनाने के लिए मशहूर आईबॉल कंपनी ने दो बेहद ही सस्ते विंडोज 10 लैपटॉप लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इन लैपटॉप के लिए माइक्रोसॉफ्ट और इंटेल के साथ समझौता किया है। आईबॉल कॉम्पबुक एक्सीलांस की कीमत 9,999 रुपये है और आईबॉल कॉम्पपुक एग्ज़ेमप्लियर 13,999 रुपये में मिलेगा।

आईबॉल कॉम्पबुक एक्सीलांस और आईबॉल कॉम्पपुक एग्ज़ेमप्लियर के ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं, फ़र्क सिर्फ डिस्प्ले साइज, डाइमेंशन और वज़न का है। कॉम्पबुक एक्सीलांस में 11.6 इंच (1366 x 768 पिक्सल) का डिस्प्ले है। इसका डाइमेंशन 291x203x24 मिलीमीटर है और वज़न 1.09 किलोग्राम। वहीं, आईबॉल कॉम्पपुक एग्ज़ेमप्लियर में 14 इंच (1366 x 768 पिक्सल) का डिस्प्ले है। इसका डाइमेंशन 347x232x20 मिलीमीटर है और वज़न 1.46 किलोग्राम।
 
(फोटो: आईबॉल कॉम्पबुक एग्ज़ेमप्लियर)
 
1.33 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर इंटल एटम ज़ेड3735एफ प्रोसेसर पर चलने वाले इन लैपटॉप में 2 जीबी का डीडीआर3 रैम होगा। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी होगी जिसे बढ़ाने के लिए यूज़र 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। अच्छी बात यह है कि दोनों ही डिवाइस बिल्ट-इन कीबोर्ड के साथ आते हैं और इनमें ट्रैकपैड भी हैं।

विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इन लैपटॉप में वीडियो कॉलिंग के लिए मौजूद है वीजीए फ्रंट-फेसिंग कैमरा। इनमें डुअल स्पीकर भी हैं। इसके अलावा वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, दो यूएसबी 2.0 पोर्ट और एक मिनी एचडीएमआई पोर्ट इन लैपटॉप का हिस्सा हैं। लैपटॉप में मौजूद रहेगी 10,000 एमएएच की बैटरी। कंपनी ने बताया है कि यह 8.5 घंटे तक चलेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto Pad 70 Groove जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  2. Oppo A7 Pro Max में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  3. Samsung के Galaxy Z Fold 8 की 28 लाख यूनिट्स की हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग
  4. ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट से होगी कमाई? लेकिन पहले चुकाने पड़ सकते हैं ₹85 लाख
  5. जापान में इंसानों के लिए आया अनोखा रेफ्रिजरेटर, मात्र 5 मिनट में ठंडा करता है शरीर
  6. भारत की खुद की हवा में उड़ने वाली टैक्सी तैयार! IIT Madras ने दिखाया 110 Km रेंज वाला e200X
  7. ऑनलाइन गेमिंग में बच्चे रहेंगे सुरक्षित, बस इन बातों पर जरूर दें ध्यान
  8. Poco M8 Power के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
  9. फोन-लैपटॉप के बाद अब सब्सक्रिप्शन भी महंगे, Apple ने बढ़ाए इस सर्विस के दाम
  10. Vivo X300 E की प्री-सेल्स शुरू, जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »