HP Omen Transcend 14 गेमिंग लैपटॉप लॉन्च, 11.5 घंटे की बैटरी, 2.8K 120Hz डिस्प्ले से है लैस, जानें कीमत

HP Omen Transcend 14 को कंपनी ने सबसे हल्के लैपटॉप के तौर पर लॉन्च किया है।

HP Omen Transcend 14 गेमिंग लैपटॉप लॉन्च, 11.5 घंटे की बैटरी, 2.8K 120Hz डिस्प्ले से है लैस, जानें कीमत

Photo Credit: HP

लैपटॉप में Intel Core Ultra प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है

ख़ास बातें
  • ग्राफिक्स के लिए NVIDIA GeForce RTX 4060 ग्राफिक्स प्रोसेसर है।
  • लैपटॉप का वजन केवल 1.637 किलोग्राम है।
  • लैपटॉप में कई आकर्षक फीचर्स हैं जिसमें AI सपोर्ट भी शामिल है।
विज्ञापन
HP ने भारत में अपने नए गेमिंग लैपटॉप की सीरीज को लॉन्च किया है। यह HP Omen Transcend 14 सीरीज के लैपटॉप हैं जिन्हें खासतौर पर गेमर्स के लिए डिजाइन किया गया है। लैपटॉप में कई आकर्षक फीचर्स हैं जिसमें AI सपोर्ट भी शामिल है। साथ ही साथ जो यूजर्स कंटेंट क्रिएशन के लिए कोई बेहतरीन लैपटॉप डिवाइस चाहते हैं उनके लिए भी कंपनी ने बेहतरीन फीचर्स का दावा किया है। लैपटॉप में 2.8K रिजॉल्यूशन वाला 120Hz VRR OLED डिस्प्ले दिया गया है। 
 

HP Omen Transcend 14 price

HP Omen Transcend 14 गेमिंग लैपटॉप की भारत में कीमत 1,74,999 रुपये बताई गई है। लैपटॉप को HP World Stores के साथ-साथ HP Online Store से भी खरीदा जा सकता है। कंपनी के अनुसार, कस्टमर को इसके साथ HyperX बैग फ्री मिलेगा जिसकी कीमत 7,787 रुपये बताई गई है, और एक HyperX माउस फ्री मिलेगा। साथ ही एक हैडसेट भी देने की बात कही गई है। 
 

HP Omen Transcend 14 specifications

HP Omen Transcend 14 को कंपनी ने सबसे हल्के लैपटॉप के तौर पर लॉन्च किया है। लैपटॉप का वजन केवल 1.637 किलोग्राम है। यह लैपटॉप IMAX Enhanced Certified डिस्प्ले के साथ आता है। स्क्रीन में 2.8K रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह VRR OLED डिस्प्ले है जिसमें ऑटो डाइनेमिक रिफ्रेश रेट फीचर है। यह फीचर गेमप्ले को काफी स्मूद बनाता है। 

लैपटॉप में Intel Core Ultra प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और ग्राफिक्स के लिए NVIDIA GeForce RTX 4060 ग्राफिक्स प्रोसेसर है। कंपनी का कहना है कि गेमिंग हो या मल्टी टास्किंग, यह लैपटॉप बखूबी परफॉर्म कर सकता है। लैपटॉप में AI फीचर्स भी दिए गए हैं। यूजर इसकी मदद से लाइव ट्रांसक्रिप्ट और मीटिंग व क्लासेज के समय पर रियल टाइम कैप्शन भी इस्तेमाल कर सकता है। इसके साथ ही ऑडियो ट्रांसक्रिप्शन और AI जेनरेटेड नोट्स भी यह दे सकता है। 

डिवाइस में HP ने नया कूलिंग सिस्टम लगाया है जो Intel के साथ मिलकर तैयार किया गया है। यह सिस्टम एक वैपर चैम्बर की मदद से एक प्रेशराइज्ड जोन बनाता है जिससे कि रियर वेंट्स के माध्यम से हीट बाहर फेंक दी जाती है। एक अन्य खास फीचर इसका लैटिस लैस कीबोर्ड डिजाइन भी है। यह एज-टू-एज की-कैप के साथ आता है जो कि मैकेनिकल कीबोर्ड से प्रेरित है। इससे लैपटॉप पर टाइप करना काफी स्मूद है सटीक बन जाता है। बैटरी की बात करें तो इसमें टाइप-सी 140 वाट एडैप्टर का सपोर्ट है और बैटरी लाइफ 11.5 घंटे की बताई गई है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  2. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  5. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  6. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  7. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  8. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  9. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »