लैपटॉप या डेस्कटॉप पर स्क्रीनशॉट लेने का तरीका

कई बार ऐसा होता है जब आप कंप्यूटर/लैपटॉप पर काम कर रहे हैं और अचानक ही किसी विंडो या बैकग्राउंड आइटम की तस्वीर/स्क्रीनशॉट लेनी की जरूरत पड़ जाए। इसलिए जरूरी है कि आप स्क्रीनशॉट लेने के बारे में जानें।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2018 17:38 IST

PC में Screenshot लेने का तरीका

आप कंप्यूटर/लैपटॉप पर काम कर रहे हैं और अचानक ही किसी विंडो या बैकग्राउंड आइटम की तस्वीर/स्क्रीनशॉट लेनी की जरूरत पड़ जाए। अब आप क्या करेंगे? कुछ लोग तो ऐसे वक्त पर अपना कैमरा या मोबाइल ढूंढना शुरू कर देते हैं, जो बेहद ही हास्यास्पद है। इसलिए जरूरी है कि आप स्क्रीनशॉट लेने के बारे में जानें।
 

Microsoft Windows में Screenshot लेने का तरीका


1. सबसे पहले कीबोर्ड पर बने Print Screen या PrntScr बटन को दबाएं।

2. फिर एमएस पेंट (MS Paint) ऐप खोलें और ctrl+V दबाएं।
Advertisement

अगर आप अपने स्क्रीनशॉट पर ज्यादा कमांड चाहते हैं, तो हमारा सुझाव होगा कि आप इरफानव्यू (IrfanView) डाउनलोड करें। इसे इंस्टॉल करने के बाद नीचे दिए गए सुझावों को अमल में लाकर स्क्रीनशॉट कैपचर करें।

1. सबसे पहले C दबाएं, फिर अपनी चाहत के अनुसार स्क्रीनशॉट का टाइप चुनें। आप फुलस्क्रीन कैपचर या मल्टीमॉनीटर सेटअप में से किसी खास मॉनीटर या सामने वाले (फोरग्राउंड) विंडो या फिर सक्रीन के किसी ख़ास हिस्से के बीच चुन सकते हैं। अगर आप किसी पेज़ या इमेज के ख़ास हिस्से का स्क्रीनशॉट चाहते हैं तो आपको पांचवां विकल्प (Custom rectangle/region capture) चुनना चाहिए।
Advertisement

2. पहले क्लिक करें, फिर अपने माउस को मूव करके उस हिस्से को सेलेक्ट करें जिसका स्क्रीनशॉट चाहिए। स्क्रीनशॉट को सेव करने के लिए फिर क्लिक करें या इस एक्शन को कैंसिल करने के लिए Esc दबाएं।


Advertisement
 

Mac में Screenshot लेने का तरीका


1. अगर आप पूरे स्क्रीन एरिया का स्क्रीनशॉट चाहते हैं, तो cmd + shift + 3 दबाएं।
Advertisement

2. अगर आप स्क्रीन के किसी खास हिस्से का स्क्रीनशॉट चाहते हैं, तो cmd + shift + 4 दबाएं। इसके बाद क्लिक करके कर्सर को ड्रेग करें, ताकि आप जिस हिस्से का इमेज चाहते हैं उसे चुना जा सके। स्क्रीनशॉट को डेस्कटॉप पर सेव करने के लिए एक बार फिर से क्लिक करें।

ब्राउज़र एडऑन
बहुत कम वेबपेज आपके ब्राउज़र विंडो में फिट बैठते हैं। वेबपेज के पूरे कंटेंट को व्यू करने के लिए आपको अक्सर स्क्रॉल डाउन करना पड़ता है। कभी-कभार ऐसा भी होता है कि आप किसी रोचक वेबपेज पर हों और उसका स्क्रीनशॉट भी चाहिए। ऐसे में ऊपर दिए गए तरीके पूरी तरह कारगर साबित नहीं होंगे, क्योंकि आप उस हिस्से का ही स्क्रीनशॉट ले पाएंगे जो ब्राउज़र विंडो में दिख रहा है। पूरे वेबपेज का स्क्रीनशॉट कैपचर करने के लिए आप क्रोम (Chrome) एक्सटेंशन Awesome Screenshot का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फायरफॉक्स (Firefox), ओपेरा (Opera) और सफारी (Safari) पर भी उपलब्ध है।

1. जब आप इस एक्सटेंशन को इंस्टॉल कर लें, तो ब्राउज़र में दायीं तरफ बने कैमरे आइकन पर क्लिक करें।

2. फिर "Capture entire page" सेलेक्ट करें (या ctrl + shift + E दबाएं)।

3. यह एक्सटेंशन सेव किए हुए स्क्रीनशॉट को नए टैब में खोल देगा। यहां पर आप स्क्रीनशॉट को एडिट कर सकते हैं, जैसे कि क्रॉप करना, टैक्स्ट एड करना या फिर पेज के किसी अहम हिस्से को हाइलाइट करना। ये सब एड्रेस बार के नीचे बने टूल्स के जरिए संभव होगा।



4. एडिटिंग पूरी हो जाने के बाद "Done" बटन को दबाएं, जो टूल्स की दायीं तरफ दिख रहा होगा। अब स्क्रीनशॉट सेव करने के दौरान पेज की दायीं तरफ़ कई ऑप्शन देख पाएंगे (जैसे कि लोकल सेव या Google Drive)। अपनी इच्छा अनुसार विकल्प चुनें और फिर आपका स्क्रीनशॉट तैयार है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.