इन 10 मुफ्त कंप्यूटर गेम्स को एक बार ज़रूर खेलना चाहेंगे आप

इन 10 मुफ्त कंप्यूटर गेम्स को एक बार ज़रूर खेलना चाहेंगे आप
विज्ञापन
अगर आपके पास कंप्यूटर है और गेम खेलना पसंद करते हैं तो आज की तारीख में कई ऐसे शानदार गेम्स हैं जिन्हें बिना किसी खर्चे के खेला जा सकता है। वैसे तो मुफ्त गेम्स का चलन मोबाइल पर ज्यादा है, लेकिन लोग पर्सनल कंप्यूटर पर भी फ्री गेम्स की तलाश में रहते हैं। आपको सेल के दौरान ट्रिपल ए रेटिंग वाले गेम्स 100 रुपये के अंदर मिल जाएंगे, लेकिन इनके मुफ्त उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद ना करें। अगर आपके पास क्रेडिट या डेबिट कार्ड नहीं है् तो गेम खेलना बेहद ही मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आप इन मुफ्त गेम्स को एक बार ज़रूर आजमाना चाहेंगे।

1. हार्थस्टोनः हीरोज़ ऑफ वॉरक्रॉफ्ट
हार्थस्टोन एक ऐसा गेम है जिसकी लत आपको जल्द लग जाएगी। इस कार्ड गेम को आप एआई या ऑनलाइन मौजूद रियल प्लेयर्स के खिलाफ खेल सकते हैं। मनुष्यों के साथ इस गेम को खेल पाना इसे शानदार बनाता है। ऐसा अक्सर होगा कि आप ऐसे गेम का हिस्सा होंगे जिसके नतीजे के लिए आपको अंत तक इंतज़ार करना पड़ेगा। बेस गेम को डाउनलोड करना और खेलना मुफ्त है। लेकिन एक्सपेंशन और कार्ड पैक के लिए आपको अच्छी खासी कीमत चुकानी पड़ेगी।
 
hearthstone_heroes_sc

हार्थस्टोन डाउनलोड करें

2. टीवर्ल्ड्स
टीवर्ल्ड्स भले ही थोड़ा पुराना गेम है, लेकिन यह बहुत मज़ेदार है। यह ऑनलाइन 2डी मल्टीप्लेयर गेम है। इसमें आप अजीब से दिखने वाले सर्कुलर कैरेक्टर हैं और आप अपने तरह के अन्य जीवों से लड़ेंगे। ये सारे कैरेक्टर हथियार से लैस हैं जिसकी वजह से जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है।
 
teeworlds_shoot_steam

टीवर्ल्ड्स डाउनलोड करें

3. सॉकर मैनेजर 2015
यह गेम फुटबॉल के प्रशंसकों के लिए है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि इस गेम के जरिए आप फुटबॉल खेल पाएंगे तो आप बिल्कुल गलत हैं। इस गेम में आपको और चुनौतीपूर्ण भूमिका निभानी पड़ती है। आपको एक फुटबॉल टीम की देख-रेख करनी होगी। इस गेम में प्लेयर और क्लब का डेटाबेस पूरी तरह से अपडेटेड है।
 
soccer_manager_2015

सॉकर मैनेजर 2015 डाउनलोड करें

4. वॉरफ्रेम
वॉरफ्रेम ग्रेम में परग्रही निंजा थर्ड-पर्सन कॉम्बेट में एक-दूसरे से भिड़ते हैं। अगर आपको साइंस फिक्शन पसंद है तो वॉरफ्रेम का लोर पसंद आएगा। इसके कुछ गेम सुकून देने वाले हैं और इन्हें आप मुफ्त में खेल पाएंगे। ऐप के अंदर कुछ खरीददारी भी संभव है लेकिन आप बिना कोई कीमत चुकाए भी गेम खेलना पसंद करेंगे। अगर आपको मल्टीप्लेयर गेम्स पसंद हैं तो यह गेम भी आपको पसंद आएगा।
 
warframe_fight_steam

वॉरफ्रेम डाउनलोड करें

5. द बैनर सागाः फैक्शन्स
यह द बैनर सागा सीरीज का मल्टीप्लेयर वेरिएंट है। द बैनर सागाः फैक्शन्स रणनीति पर आधारित गेम है। यहां पर आपकी किस्मत से ज्यादा हुनर काम आएगा। अगर आप बिना पैसे दिए खेल रहे हैं तो ऊपर के लेवल तक पहुंचने में ज्यादा वक्त लगेगा। लेकिन अच्छी बात यह है कि आपकी भिड़ंत आपके स्तर की टीम से ही होगी।
 
the_banner_saga_factions_steam

द बैनर सागाः फैक्शन्स को डाउनलोड करें

6. डीसी यूनिवर्स ऑनलाइन
कौन शख्स डीसी यूनिवर्स में एक मुफ्त और मज़ेदार मल्टीप्लेयर गेम को नहीं खेलना चाहेगा? कहानी बेहतरीन है और डीसी यूनिवर्स ऑनलाइन में गेम खेलने में काफी मज़ा आता है। वैसे आपका अनुभव उतना भी शानदार नहीं रहेगा, क्योंकि अभी भी इसमें कई कमियां हैं। गेम का मुफ्त उपलब्ध होना अच्छी बात है, लेकिन एक वक्त के बाद कीमत नहीं चुकाने के कारण अनुभव उतना शानदार नहीं रह जाता।
 
/dc_universe_online_poster

डीसी यूनिवर्स ऑनलाइन डाउनलोड करें

7. मार्वल हीरोज़ 2016
इस गेम को डीसी यूनिवर्स ऑनलाइन के बहुत दिनों बाद रिलीज किया गया था। मार्वल हीरोज़ 2016 एक मल्टीप्लेयर गेम है। इसका प्लॉट काफी रोचक है और यह मज़ेदार गेमप्ले के साथ आता है। कुछ कैरेक्टर पैक पैसे चुकाने पर ही अनलॉक होते हैं लेकिन गेम का मुफ्त वाला हिस्सा भी मज़ेदार है। मज़ेदार बात यह है कि मार्वल हीरोज़ 2016 को कॉमिक बुक लेखक माइकल बेंडिस द्वारा तैयार किया गया है।
 
marvel_heroes_2016_captain_america_steam

मार्वल हीरोज़ 2016 डाउनलोड करें

8. हू इज़ माइक
ज्यादातर लोगों ने हू इज़ माइक के बारे में नहीं सुना होगा, लेकिन हम इसे इस्तेमाल करने का सुझाव देंगे क्योंकि कहानी काफी अच्छी है। यह किसी नोवेल जैसा है, इसका मतलब है कि ग्राफिक्स की गुंजाइश बेहद कम है। गेम में आप जैसा दिखने वाला एक शख्स मौजूद रहेगा। वह आप पर नकली होने का आरोप लगाएगा। इसमें सच का पता लगाना किसी सफ़रनामे से कम नहीं। इसका अंत 9 अलग अंदाज में होता है।
 
who_is_mike_visual_novel_steam

हू इज़ माइक डाउनलोड करें

9. मिसिंग ट्रांसलेशन
मिसिंग ट्रांसलेशन में आप पहेलियां सुलझाने का काम करते हैं। पहेलियों की कोई कमी नहीं है और इनमें से कुछ तो बहुत ही चुनौती भरे हैं। गेम में कोई टेक्स्ट नहीं है और आपको कोई हिंट भी नहीं मिलता। अगर आप पहली सुलझाने में कामयाब नहीं हो सके तो आपको कोई मदद भी नहीं मिलेगी। इसकी खासियत यह है कि अंग्रेजी नहीं जानने वाले यूज़र भी इस खेल को पसंद करेंगे।
 
missing_in_translation_steam

मिसिंग ट्रांसलेशन डाउनलोड करें

10. आइरन स्नाउट
हमारी इस सूची में आखिरी गेम है आइरन स्नाउट। इस गेम में आप एक सूअर की भूमिका में रहेंगे जो खुद की जान बचाने के लिए लड़ता है। आपका सामना भेड़ियों के झुंड से होगा। इसमें आपका गोल ज्यादा से ज्यादा वक्त तक खुद को बचाए रखना है। एक बार जब आप यह गेम खेलना शुरू कर देंगे तो खुद को रोक नहीं पाएंगे। इतने बेसिक प्लॉट पर बनाया गया यह गेम बहुत ही अच्छा है।
 
iron_snout_steam

आइरन स्नाउट को डाउनलोड करें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  2. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  3. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  6. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  10. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »