पर्सनल कंप्यूटर्स की ग्लोबल सेल्स में दो दशक की सबसे बड़ी गिरावट

लोगों के ऑफिस लौटने और स्कूलों के दोबारा खुलने से कंज्यूमर और एंटरप्राइज दोनों सेगमेंट में PC की डिमांड कम हुई है

पर्सनल कंप्यूटर्स की ग्लोबल सेल्स में दो दशक की सबसे बड़ी गिरावट

कंज्यूमर और एंटरप्राइज दोनों सेगमेंट में PC की डिमांड कम हुई है

ख़ास बातें
  • यह PC की शिपमेंट्स में कमी वाली लगातार चौथी तिमाही है
  • इकोनॉमिक स्थितियों के कमजोर होने से कंपनियों ने IT पर खर्च घटाया है
  • कुल PC शिपमेंट्स के लिहाज से PC के मार्केट में Dell पहले स्थान पर रही
विज्ञापन
ग्लोबल पर्सनल कंप्यूटर (PC) की बिक्री में सितंबर तिमाही में पिछले दो दशक की सबसे अधिक गिरावट हुई है। डेस्कटॉप और लैपटॉप की शिपमेंट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 19.5 प्रतिशत घटकर लगभग 6.8 करोड़ यूनिट्स की रही। यह PC की शिपमेंट्स में कमी वाली लगातार चौथी तिमाही है। 

मार्केट रिसर्च फर्म Gartner की रिपोर्ट में कहा गया है कि लोगों के ऑफिस लौटने और स्कूलों के दोबारा खुलने से कंज्यूमर और एंटरप्राइज दोनों सेगमेंट में PC की डिमांड कम हुई है। Gartner के एनालिस्ट Mikako Kitagawa ने कहा, "सप्लाई चेन में रुकावटों के हटने के साथ कंज्यूमर और एंटरप्राइज दोनों सेगमेंट में PC की कमजोर डिमांड के कारण अधिक इनवेंटरी एक बड़ी समस्या बन गई है।" बहुत से कंज्यूमर्स ने पिछले दो वर्षों में नए पर्सनल कंप्यूटर खरीदे थे और इस वजह से इस सेगमेंट में डिमांड कमजोर है। कुछ देशों के बीच तनाव और इकोनॉमिक स्थितियों के कमजोर होने से कंपनियों ने IT पर खर्च घटाया है और उनका प्रायरिटी में PC शामिल नहीं हैं। 

यूरोप, मिडल ईस्ट और अफ्रीका (EMEA) में सितंबर तिमाही में सबसे अधिक 26.4 प्रतिशत की कमी हुई है। यह इस रीजन में बिक्री में कमी वाली लगातार तीसरी तिमाही है। यूरोप में इकोनॉमिक स्थितियों के कमजोर होने और यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का असर डिमांड पर पड़ रहा है। गार्टनर का कहना है कि इस वर्ष की शुरुआती दो तिमाहियों में रूस में बहुत से PC वेंडर्स ने अपना कारोबार बंद किया था। इसका कुल शिपमेंट्स पर नकारात्मक असर पड़ा है और यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर तुलना में दिखाई दे रहा है। एशिया पैसेफिक में PC की सेल्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 16.6 प्रतिशत की कमी हुई है। इसका बड़ा कारण चीन के कई शहरों में महामारी के कारण लॉकडाउन है। इससे कंपनियों का कारोबार धीमा हुआ है और कंज्यूमर, सरकारी और एंटरप्राइज सेगमेंट्स में पर्सनल कंप्यूटर्स की डिमांड घटी है। 

कुल PC शिपमेंट्स के लिहाज से PC के मार्केट में  Dell पहले स्थान पर रही। इसका मार्केट शेयर 26.8 प्रतिशत का था। इसके बाद HP (लगभग 23.2 प्रतिशत), Apple (16 प्रतिशत) और  Lenovo (लगभग 15.8 प्रतिशत) थी। Dell की जापान को छोड़कर सभी रीजन में लैपटॉप शिपमेंट्स घटी हैं। हालांकि, एशिया पैसेफिक को छोड़कर सभी रीजन में इसकी डेस्कटॉप शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर बढ़ोतरी हुई है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  7. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »