Flipkart Sale में आधे दाम पर Acer Gaming Laptop! RTX 3050, Intel i5 और 16GB RAM

Flipkart Freedom Sale में Acer Aspire 7 पर 45 प्रतिशत की छूट मिल रही है। इसमें 13th Gen Intel Core i5-13420H प्रोसेसर, Nvidia GeForce RTX 3050 GPU, 16GB DDR4 RAM और 512GB SSD दी गई है।

Flipkart Sale में आधे दाम पर Acer Gaming Laptop! RTX 3050, Intel i5 और 16GB RAM

Photo Credit: Acer

ख़ास बातें
  • Acer Aspire 7 की कीमत 71,990 रुपये में पहुंच गई है
  • लैपटॉप में RTX 3050 और 16GB RAM दी गई है
  • Flipkart पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं
विज्ञापन

Flipkart Freedom Sale 2026 में अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट मिल रहा है। इसी सेल में Acer Aspire 7 A715-79G लैपटॉप भी कम कीमत में उपलब्ध है। यह लैपटॉप Intel प्रोसेसर, 16GB RAM, 512GB SSD और Nvidia GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स के साथ आता है। इसमें 15.6 इंच का Full HD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। गेमिंग के लिहाज से ये कैजुअल गेमर्स के लिए एक अच्छी डील साबित हो सकती है।

Flipkart Freedom Sale 2026: Gaming laptop deal

Acer Aspire 7 की MRP 1,29,990 रुपये है, लेकिन Flipkart Freedom Sale 2026 में इसे 71,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी लिस्टेड कीमत और सेल कीमत में 58,000 रुपये का अंतर है, जो करीब 45 प्रतिशत का डिस्काउंट होता है। आमतौर पर इसे ₹90 हजार से ₹1 लाख रुपये के बीच बेचा जाता है।

लैपटॉप की कीमत 71,990 रुपये है, लेकिन कुछ अन्य ऑफर्स का फायदा भी उठाया जा सकता है। Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से 5,025 रुपये तक और Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से 3,600 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। ऑफर EMI ट्रांजेक्शन पर भी दिया जा रहा है। 

इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। पुराने लैपटॉप को एक्सचेंज करने पर 6,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस भी शामिल है। हालांकि पुराने डिवाइस की वास्तविक एक्सचेंज वैल्यू उसकी स्थिति, मॉडल और Flipkart के वैल्यूएशन पर निर्भर करेगी।

Acer Aspire 7 specifications

Acer Aspire 7 के इस वेरिएंट में 13th Gen Intel Core i5-13420H प्रोसेसर दिया गया है। प्रोसेसर की अधिकतम क्लॉक स्पीड 4.6GHz तक है। इसके साथ 16GB DDR4 RAM और 512GB SSD स्टोरेज मिलती है। ग्राफिक्स के लिए Nvidia GeForce RTX 3050 GPU दिया गया है, जिसमें 6GB GDDR6 ग्राफिक्स मेमोरी मिलती है।

Acer Aspire 7 में 15.6 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है और यह 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें 16GB DDR4 RAM दी गई है। इतनी RAM के साथ यूजर एक साथ कई ऐप्स और ब्राउजर टैब चला सकता है। स्टोरेज के लिए 512GB SSD मिलती है, जिससे सिस्टम और ऐप्स को तेजी से लोड होने में मदद मिलती है।

लैपटॉप की सबसे खास खूबियों में से एक इसका Nvidia GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स कार्ड है। इसमें 6GB GDDR6 ग्राफिक्स मेमोरी मिलती है। इसमें Bluetooth और Wi-Fi 6 कनेक्टिविटी दी गई है। इसके अलावा कुल 4 USB पोर्ट हैं और 1 HDMI पोर्ट भी दिया गया है।

Acer Aspire 7 का वजन करीब 1.99 किलोग्राम है। इसका साइज 36x23.8 सेंटीमीटर के आसपास है और मोटाई करीब 2.3 सेंटीमीटर है। लैपटॉप में 4-सेल Lithium-Ion बैटरी दी गई है, जिसकी क्षमता 54Wh है। इसमें Windows 11 Home ऑपरेटिंग सिस्टम पहले से मिलता है और MS Office भी शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  4. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  5. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  7. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  8. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
  10. पहले Tip, फिर Ride? अब नहीं! सरकार ने Ola-Uber-Rapido को दिया सख्त निर्देश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »