Pokemon लवर्स के लिए लॉन्च हुआ पीकाचु थीम वाला वायरलेस माउस और माउस पैड, जानें कीमत

CHEERY MW5180 माउस 2.4G और ब्लूटूथ डुअल-मोड पर काम करने के ऑप्शन के साथ आता है। इसमें म्यूट बटन और ऑरिजनल फेज हाई-प्रीसीशन सेंसर शामिल है।

Pokemon लवर्स के लिए लॉन्च हुआ पीकाचु थीम वाला वायरलेस माउस और माउस पैड, जानें कीमत

CHEERY MW5180 वायरलेस माउस 2.4G या ब्लूटूथ डुअल-मोड पर काम कर सकता है

ख़ास बातें
  • CHERRY ने चीन में पोकेमॉन थीम वाला वायरलेस माउस लॉन्च किया है
  • दो साइज में Pikachu थीम वाला माउस पैड भी पेश किया है
  • माउस पैड 480x400 mm और 900x400 mm साइज में आता है
विज्ञापन
पेरिफेरल ब्रांड CHERRY ने Pokemon फैंस के लिए खास MW5180 वायरलेस माउस और पिकाचु (Pikachu) लाइटनिंग माउस पैड लॉन्च किया है। CHEERY MW5180 वायरलेस माउस 2.4G या ब्लूटूथ डुअल-मोड पर काम कर सकता है। माउस को एक से ज्यादा कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इतना ही नहीं, माउस मैग्नेटिक कवर के साथ आता है, जिसमें यूजर अपनी पसंद के हिसाब से कवर को आसानी से बदल सकता है।

ITHome के अनुसार, CHERRY ने चीन में पोकेमॉन थीम वाला वायरलेस माउस और एक लाइटनिंग माउस पैड लॉन्च किया है। वायरलेस माउस की कीमत 179 युआन (करीब 2,050 रुपये) है। वहीं, माउस पैड को दो साइज - स्टैंडर्ड और डेस्क पैड में लॉन्च किया गया है, जिनकी कीमत क्रमश: 99 युआन (करीब 1,150 रुपये) और 169 युआन (करीब 1,950 रुपये) है। माउस विभिन्न प्रकार के कलर ऑप्शन और बदले जाने योग्य मैग्नेटिक कवर के साथ आता है। वायरलेस माउस क्रेयॉन स्टाइल थीम में आता है, जिसमें पीकाचु बना हुआ है। इसमें पीला, गुलाबी और सफेद रंग का ऑप्शन मिलता है।

CHEERY MW5180 माउस 2.4G और ब्लूटूथ डुअल-मोड पर काम करने के ऑप्शन के साथ आता है। इसमें म्यूट बटन और ऑरिजनल फेज हाई-प्रीसीशन सेंसर शामिल है। इसकी कुल लंबाई 10 cm है और इसका वजन 76 ग्राम है।

वहीं, पोकेमॉन थीम्ड माउस पैड की बात करें, तो इसमें पिकाचु लाइटनिंग एलिमेंट को शामिल किया गया है, जिसमें भागता हुआ पीकाचु और उसके ऊपर से गिरती हुई नीले रंग की बिजली दिखाई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, पैटर्न वाला हिस्सा थर्मल सब्लिमेशन ट्रांसफर प्रोसेस से बना है, जो लंबे समय तक फीका नहीं पड़ता है।

यह माउस पैड दो साइज - 480 x 400 mm एक्स्ट्रा लार्ज और 900 x 400 mm टेबल पैड में आता है। इसके अलावा, माउस पैड में कपड़े की सतह मिलती है और यह पतले डिजाइन के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  2. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  3. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  4. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  5. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  6. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  8. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  9. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  10. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »