Blinkit से सिर्फ 10 मिनटों में होगी लैपटॉप, प्रिंटर की डिलीवरी

पिछले सप्ताह ब्लिंकिट ने गुरूग्राम में क्विक-रिस्पॉन्स एंबुलेंस सर्विस की शुरुआत की थी। इसका लक्ष्य शहरी क्षेत्रों में भरोसेमंद इमरजेंसी मेडिकल सहायता उपलब्ध कराना है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 जनवरी 2025 23:23 IST
ख़ास बातें
  • यह सर्विस दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, लखनऊ में शुरू की गई है
  • इन प्रोडक्ट्स में से अधिकतर की डिलीवरी कंपनी के बड़े ऑर्डर फ्लीट से होगी
  • हाल ही में ब्लिंकिट ने क्विक-रिस्पॉन्स एंबुलेंस सर्विस की शुरुआत की थी

न्यू ईयर ईव पर कंपनी ने अपने सबसे अधिक प्रति मिनट और प्रति घंटे के ऑर्डर्स हासिल किए थे

क्विक कॉमर्स सेगमेंट की बड़ी कंपनियों में शामिल Blinkit ने गुरुवार को लैपटॉप, प्रिंटर, मॉनिटर और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की सिर्फ 10 मिनटों में डिलीवरी की घोषणा की। शुरुआत में यह सर्विस दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, लखनऊ और कोलकाता में दी जा रही है। 

कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Albinder Dhindsa ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया, "हमारे पास HP के लैपटॉप, Lenovo, MSI और Zebronics के मॉनिटर्स और Canon और HP के प्रिंटर हैं। हम इलेक्ट्रॉनिक्स की अपनी रेंज को बढ़ा रहे हैं। हमने इस कैटेगरी में प्रमुख ब्रांड्स के साथ टाई-अप किया है।" इन प्रोडक्ट्स में से अधिकतर की डिलीवरी ब्लिंकिट के बड़े ऑर्डर के फ्लीट से होगी। Dhindsa ने कहा, "हम जल्द ही ब्रांड्स और प्रोडक्ट्स की संख्या को बढ़ाएंगे।" 

पिछले सप्ताह ब्लिंकिट ने गुरूग्राम में क्विक-रिस्पॉन्स एंबुलेंस सर्विस की शुरुआत की थी। इसका लक्ष्य शहरी क्षेत्रों में भरोसेमंद इमरजेंसी मेडिकल सहायता उपलब्ध कराना है। इस सर्विस की शुरुआत पांच एंबुलेंस से की गई है। Blinkit के ऐप के जरिए एंबुलेंस की बुकिंग कराई जा सकेगी। इस सर्विस को जल्द ही अन्य शहरों में भी लॉन्च किया जाएगा। पिछले वर्ष के अंत में ब्लिंकिट ने Zepto Cafe को टक्कर देने के लिए 10 मिनट में फूड की डिलीवरी करने वाले ऐप Bistro को लॉन्च किया था। न्यू ईयर ईव पर कंपनी ने अपने सबसे अधिक प्रति मिनट और प्रति घंटे के ऑर्डर्स हासिल किए थे। 

हाल ही में ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन (AICPDF) ने कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) को लिखे एक पत्र में बताया था कि क्विक कॉमर्स से जुड़ी कंपनियां कम प्राइसिंग या भारी डिस्काउंट देकर कस्टमर्स को खींचने का प्रयास कर रही हैं। इसमें CCI से सामान्य डिस्ट्रीब्यूटर्स और रिटेलर्स के हितों की सुरक्षा के लिए उपाय लागू करने का निवेदन किया गया था। बड़ी कंपनियों के लगभग चार लाख रिटेल डिस्ट्रीब्यूटर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले AICPDF ने इस पत्र में कहा था कि इस प्रकार के तरीकों से सामान्य डिस्ट्रीब्यूटर्स और रिटेलर्स के लिए प्रतिस्पर्धा करना बहुत मुश्किल है। मार्केट रिसर्च फर्म Datum Intelligence के अनुसार, इस मार्केट में जोमाटो के कंट्रोल वाली ब्लिंकिट की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत की है। पिछले कुछ वर्षों में यह सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.