Apple के टचस्क्रीन MacBook Pro में होगा Samsung का OLED डिस्प्ले!

इस लैपटॉप में 14 इंच और 16 इंच की स्क्रीन के विकल्प हो सकते हैं। आगामी MacBook Pro में इंटीग्रेटेड टच टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। पिछले कुछ वर्षों में प्रीमियम लैपटॉप्स के सेगमेंट में एपल के MacBook की बिक्री तेजी से बढ़ी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 जुलाई 2026 23:00 IST
ख़ास बातें
  • आगामी MacBook Pro में इंटीग्रेटेड टच टेक्नोलॉजी दी जा सकती है
  • भारत में हाल ही में एपल ने नया MacBook Pro लॉन्च किया है
  • प्रीमियम लैपटॉप्स के सेगमेंट में एपल की बड़ी हिस्सेदारी है

यह एक सांकेतिक इमेज है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की टचस्क्रीन MacBook Pro को OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च करने की योजना है। इस लैपटॉप में 14 इंच और 16 इंच की स्क्रीन के विकल्प हो सकते हैं। आगामी MacBook Pro में इंटीग्रेटेड टच टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। पिछले कुछ वर्षों में प्रीमियम लैपटॉप्स के सेगमेंट में एपल के MacBook की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि एपल के आगामी MacBook Pro मॉडल्स के OLED टच पैनल्स के लिए Samsung Display एकमात्र सप्लायर हो सकती है। हालांकि, सैमसंग ने इसके लिए एग्रीमेंट को साइन नहीं किया है। ऐसा बताया गया है कि एपल ने इस लैपटॉप के डिवेलपमेंट की शुरुआत से सैमसंग को शामिल किया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि MacBook Pro के लिए पैनल्स बनाने में ऑक्साइड थिन-फिल्म (TFT) टेक्नोलॉजी, RGB OLED स्ट्रक्चर और टच सॉल्यूशन का इस्तेमाल होगा। 

Advertisement

एपल के मौजूदा MacBook Pro और OLED डिस्प्ले वाले iPad Pro के लिए डिस्प्ले की LG सप्लायर है। हालांकि, आगामी MacBook Pro के लिए LG पर विचार नहीं किया गया है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि एपल एक नया MacBook Ultra मॉडल डिवेलप कर रही है जो कंपनी का पहला टचस्क्रीन लैपटॉप हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह कंपनी की पोजिशन में बड़ा बदलाव होगा। आईफोन के साथ स्मार्टफोन मार्केट की बड़ी कंपनियों में शामिल एपल ने MacBook और iPad डिवाइसेज के बीच स्पष्ट अंतर रखा है। कंपनी का मानना है कि आईपैड के लिए टचस्क्रीन बेहतर होती है और लैपटॉप के लिए कीबोर्ड और ट्रैकपैड का इस्तेमाल करना चाहिए। 

भारत में हाल ही में एपल ने नया MacBook Pro लॉन्च किया है। पिछले कुछ वर्षों में टचस्क्रीन वाले लैपटॉप्स की लोकप्रियता बढ़ने के साथ एपल के रुख में भी बदलाव हो सकता है। टचस्क्रीन MacBook में एपल का नया चिपसेट दिया जा सकता है। यह कंपनी का सबसे प्रीमियम लैपटॉप हो सकता है। इस वजह से इसे 'Ultra' ब्रांडिंग के साथ पेश किया जा सकता है। आगामी लैपटॉप में एपल का MacBook में पहला OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से इस लैपटॉप के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.