Acer ने लॉन्च किया 11,000 रुपये का Windows 10 लैपटॉप

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 5 अगस्त 2015 11:03 IST
ताइवान की कंप्यूटर मैन्यूफैक्चरर कंपनी एसर (Acer) ने मंगलवार को मार्केट में तीन सस्ते लैपटॉप उतारे। कंपनी ने एस्पायर वन क्लाउड (Aspire One Cloudbook) सीरीज़ का विस्तार करते हुए तीन लैपटॉप लॉन्च किए जो विंडोज 10 (Windows 10) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेंगे। इन डिवाइस की कीमत $169 (करीब 10,800 रुपये) से $199 (12,700 रुपये) के बीच है।

कीमत को देखते हुए Cloudbook 11 AO1-131-C7DW, Cloudbook 11 AO1-121-C1G9 और Cloudbook 14 AO1-431-C8G8 लैपटॉप के हार्डवेयर भी कहीं से कमज़ोर नहीं नज़र आते। Aspire One Cloudbook सीरीज़ के इन लैपटॉप में dual-core Celeron N3060 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो 1.6GHz की स्पीड पर रन करेगा। इसके साथ Turbo Boost Technology का भी इस्तेमाल किया गया है जो 2.16GHz की स्पीड देगा। तीनों ही लैपटॉप में 2GB का रैम (RAM) है। सबसे सस्ते क्लाउडबुक वेरिएंट C7DW की इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है, जबकि बाकी दोनों लैपटॉप की 32GB। Cloudbook 11 सीरीज़ वाले मॉडल में 11 इंच का डिस्पले है जिसका रिजॉल्यूशन है 1366x768 pixels। वहीं, Cloudbook 14 सीरीज़ वाला मॉडल 14 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा, लेकिन इसका रिजॉल्यूशन भी 1366x768 pixels ही है।
Advertisement
 
अगर आप इंटरनल स्टोरेज को लेकर परेशान हैं तो आपको बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) 16GB स्टोरेज वाले Cloudbook के साथ 100GB का OneDrive वाउचर दे रही है और दो अन्य मॉडल के साथ 1TB का। Cloud स्टोरेज एक साल के लिए उपलब्ध होगा। लैपटॉप के साथ आपको Office 365 Personal सब्सक्रिप्शन प्लान भी मिलेगा जो एक साल के लिए मान्य होगा।

कनेक्टिविटी की बात करें तो लैपटॉप में वाई-फाई 802.11a/c और ब्लूटूथ 4.0 मौजूद है। यह यूएसबी 3.0, यूएसबी 2.0, HDMI और एसडी कार्ड स्लॉट के साथ आएगा। हालांकि, कंपनी ने इन डिवाइस को बजट रेंज में रखने के लिए कुछ फीचर में कटौती भी की है, जैसे कि वेबकैम। यह 480p में इमेज शूट करता है जो कई लोगों को पसंद नहीं आएगा।
Advertisement

Acer का दावा है कि Cloudbook 11 सीरीज के दोनों ही लैपटॉप सिंगल चार्ज के बाद 7 घंटे तक की बैटरी लाइफ देंगे, जबकि Cloud 14 सीरीज़ वाला डिवाइस 6 घंटे तक चलेगा।
Advertisement

डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसका सॉफ्टवेयर है। सभी डिवाइस Windows 10 Home ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेंगे जिसकी कीमत मार्केट में $120 है, इसके अलावा OneDrive और Office 365 की कीमत अलग। भले ही हार्डवेयर में कई GB डेटा स्टोर करने का विकल्प नहीं मौजूद है और डिवाइस का डिस्प्ले भी इतना शानदार नहीं, लेकिन यह भी एक सच है कि आपको एक बजट स्मार्टफोन की कीमत में Windows डेस्कटॉप ऑपरेटिंग सिस्टम वाला डिवाइस मिल रहा है।

Cloudbook 11 की बिक्री इस महीने के अंत में अमेरिका में शुरू हो जाएगी। वहीं, Cloudbook 14 अगले महीने मार्केट में उपलब्ध होगा। यही उम्मीद है कि कंपनी तीनों ही डिवाइस को जल्द ही अन्य देशों में भी लॉन्च करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.