Acer Iconia X12 टैबलेट 8GB रैम, 10,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत

इसमें MediaTek Helio G99 चिपसेट कंपनी ने इस्तेमाल किया है जिसके साथ में 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज की पेअरिंग की गई है।

Acer Iconia X12 टैबलेट 8GB रैम, 10,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Acer

Acer Iconia X12 में 12.6 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है

ख़ास बातें
  • यह टैबलेट MediaTek Helio G99 चिपसेट से लैस है।
  • टैबलेट Android 14 पर रन करता है।
  • डिवाइस 6.7mm मोटाई के साथ काफी स्लिम है।
विज्ञापन
Acer ने नया टैबलेट Acer Iconia X12 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसमें 12.6 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया है जिसमें 2.5K रिजॉल्यूशन है। इसमें 10000 एमएएच बैटरी दी गई है। टैबलेट काफी स्लिम है और केवल 6.7mm मोटाई के साथ आता है। इसमें साउंड के लिए क्वाड स्पीकर फिट किए गए हैं। यह MediaTek Helio G99 चिपसेट से लैस है। डिवाइस में 8 जीबी रैम, और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Acer Iconia X12 price, availability

Acer Iconia X12 की कीमत 349 डॉलर (लगभग 29,300 रुपये) है। कंपनी के अनुसार, Iconia X12 टैबलेट जल्द ही उत्तरी अमेरिका, EMEA में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा चीन में यह जनवरी 2025 तक खरीद के लिए उपलब्ध होगा। 
 

Acer Iconia X12 specifications

Acer Iconia X12 में 12.6 इंच 2.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके डिजाइन की बात करें तो यह काफी पतला है और 6.7mm मोटाई में बनाया गया है। इसमें MediaTek Helio G99 चिपसेट कंपनी ने इस्तेमाल किया है जिसके साथ में 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज की पेअरिंग की गई है। कंपनी ने इसके साथ कुछ एक्सेसरी भी दी हैं जिसमें एल्युमिनियम का स्टाइलस पेन, पोर्टफोलियो केस, एडजस्टेबल स्टैंड आदि शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने इसके साथ डिटेचेबल ब्लूटूथ कीबोर्ड भी दिया है। साउंड के लिए टैबलेट में क्वाड स्पीकर दिए गए हैं। 

कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है जबकि फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। डिवाइस में 10,000mAh बैटरी दी गई है। इसमें माइक्रो एसडीकार्ड स्लॉट भी मिल जाता है जो कि 1TB तक कार्ड को सपोर्ट कर सकता है। साथ ही हेडफोन जैक भी यहां दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल बैंड वाइ-फाई 5, ब्लूटूथ 5.2 और GPS का सपोर्ट दिया गया है। यह Android 14 पर रन करता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  6. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  9. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  10. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »