दुनिया का 'सबसे पतला लैपटॉप' Acer Swift 7 लॉन्च, जानें ख़ूबियां

एसर ने सीईएस 2018 में कई सारे नए नोटबुक और गेमिंग लैपटॉप लॉन्च किए हैं। ताइवानी कंपनी ने नया एसर स्विफ्ट 7 लॉन्च किया है, जिसे दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप बताया जा रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 जनवरी 2018 14:23 IST
एसर ने सीईएस 2018 में कई सारे नए नोटबुक और गेमिंग लैपटॉप लॉन्च किए हैं। ताइवानी कंपनी ने नया एसर स्विफ्ट 7 लॉन्च किया है, जिसे दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप बताया जा रहा है। नए एसर स्विफ्ट 7 को मार्च में अमेरिका में उपलब्ध कराया जाएगा। Acer Swift 7 की कीमत 1,699 डॉलर (करीब 1,07,500 रुपये) है।

नए एसर स्विफ्ट 7 को लेकर लोगों के बीच ख़ासी रूचि है। अपग्रेडेड स्विफ्ट 7 लैपटॉप 8.98 मिलीमीटर मोटाई के साथ आता है। इस लैपटॉप में एक 14 इंच फुल एचडी टचस्क्रीन पैनल दिया गया है। सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास एनबीटी प्रोटेक्शन है। बता दें कि स्विफ्ट 7 को सबसे पहले 9.98 मिलीमीटर की मोटाई के साथ लॉन्च किया गया था। विंडोज़ 10 आधारित नोटबुक में सातवीं जेनरेशन इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8 जीबी रैम एलपीडीडीआर3 रैम है। लैपटॉप में 256 जीबी पीसीआईई एसएसडी स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा, लैपटॉप एलटीई के जरिए बिल्ट-इन नैनो सिम स्लॉट और ईसिम फंक्शनालिटी सपोर्ट करता है।
Advertisement

यूनिबॉडी एल्युमिनियम से बने एसर स्विफ्ट 7 में एक बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है। लैपटॉप में एक गोरिल्ला ग्लास एनबीटी सुरक्षा वाला टचपैड है। इस नोटबुक में एक फिंगरप्रिंट सेंसर बी है। इसके अलावा विंडोज़ हैलो के जरिए यह फेस डिटेक्शन भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि लैपटॉप की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक चलेगी।

एसर स्विफ्ट 7 के अलावा, सीईएस 2018 में कंपनी ने एसर स्पिन 3 के कई सारे वेरिएंट और एसर नाइट्रो 5 गेमिंग लैपटॉप भी लॉन्च किए। सीईएस में कंपनी ने नया ब्लू कलर वाला क्रोमबुक 11 भी पेश किया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Acer, Acer Swift 7, CES, CES 2018, Switch 7 Black Edition

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.