Acer ने भारतीय बाजार में अपना नया टैबलेट Acer Iconia iM11 लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Acer
Acer Iconia iM11 में 11.45 इंच की आईपीएस डिस्प्ले है।
Acer ने भारतीय बाजार में अपना नया टैबलेट Acer Iconia iM11 लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट के रियर में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है ये टैबलेट चार वेरिएंट में उपलब्ध हैं। इसे प्रोफेशनल, स्टूडेंट, डिजिटल क्रिएटर्स और सामान्य यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इस टैबलेट में शानदार डिजाइन के साथ एडवांस हार्डवेयर और एक्सेसरीज मिलती है। यहां हम आपको Acer Iconia iM11 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Acer Iconia iM11 की शुरुआती कीमत 25,499 रुपये है। यह टैबलेट ब्लू और सिल्वर कलर में आता है। यह टैबलेट बिक्री के लिए Acer एक्सकुलेसिव स्टोर्स, Acer ऑनलाइन स्टोर, ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह टैबलेट 1 साल की वारंटी के साथ आता है।
Acer Iconia iM11 में 11.45 इंच की आईपीएस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440×2200 पिक्सल और 450 निट्स ब्राइटनेस है। स्लिम मेटल बॉडी डिजाइन वाले इस टैबलेट में 10-पॉइंट कैपेसिटिव इन-सेल मल्टी-टच पैनल मिलता है। यह टैबलेट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक MT8791 प्रोसेसर से लैस है। इसमें डेडिकेटेड APU 2.6 TOPS एआई इंजन मिलता है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। इसमें 8GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस टैबलेट की लंबाई 261.7 मिमी, चौड़ाई 177.7 मिमी, मोटाई 7.85 मिमी और वजन 535 ग्राम है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इस टैबलेट के रियर में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस टैबलेट में 7400mAh की बैटरी है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर है जो कि पावर बटन में इंटीग्रेटेड है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल सिम, ओटीजी,एचडीएमआई, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और जीपीएस दिया गया है। 4096 प्रेशर लेवल के साथ एक्टिव स्टाइलस मिलता है। इसमें POGO पिन कनेक्टिविटी वाला कीबोर्ड कवर मिलता है। यह टैबलेट जायरो, कंपास, एम्बिएंट लाइट, प्रॉक्सिमिटी और जी-सेंसर से लैस आता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट