• होम
  • अन्य
  • ख़बरें
  • Xiaomi भारत ला रही है पोर्टेबल एयर कम्प्रेसर, कार की टायर में हवा भरने के आएगा काम

Xiaomi भारत ला रही है पोर्टेबल एयर कम्प्रेसर, कार की टायर में हवा भरने के आएगा काम

Mi Portable Electric Air Compressor अलॉय डाई-कास्टिंग सिलेंडर के साथ आता है, जिसकी बदौलत इसमें 150 पीएसआई तक का प्रैशर बनता है। इतना प्रैशर रोड बाइक, आम साइकल, फुटबॉल और यहां तक की मोटरसाइकल और कार के टायर में हवा भरने के लिए काफी होता है।

Xiaomi भारत ला रही है पोर्टेबल एयर कम्प्रेसर, कार की टायर में हवा भरने के आएगा काम
ख़ास बातें
  • Mi Air Compressor प्री-सेट प्रेशर कंट्रोल सिस्टम के साथ आता है
  • फिलहाल यूके में मौजूद है Xiaomi का यह प्रोडक्ट
  • इसमें 150 पीएसआई तक का प्रैशर बनता है
विज्ञापन
Mi Portable Electric Air Compressor भारत में लॉन्च होने वाला है। Xiaomi ने इसकी जानकारी टीज़र के जरिए दी है। कंपनी ने टीज़र वीडियो में पुष्टि की है कि एक नया ‘स्मार्ट होम' प्रोडक्ट भारत में 14 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मी पोर्टेबल इलेक्ट्रिक एयर कम्प्रेसर को भारत में लेकर आया जा रहा है। यह डिवाइस डिज़िटल प्रेशर सेंसिग डिस्प्ले, प्री-सेट प्रेशर कंट्रोल सिस्टम, कॉम्पेक्ट और ड्यूरेबल डिज़ाइन व चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट के साथ आता है।
 

Mi Portable Electric Air Compressor India launch, expected price

Mi India के ट्विटर हैंडल के माध्यम से Mi Portable Electric Air Compressor का टीज़र ज़ारी किया गया है। टीज़र वीडियो में प्रोडक्ट के कई हिस्सों को दिखाया गया है, वहीं वीडियो के अंत में डिवाइस के डिस्प्ले को दिखाया गया है जो कि पीएसआई लेवल की जानकारी देगा। इन सब के जरिए काफी हद तक कंफर्म हो जाता है कि शाओमी भारत में इस मी पोर्टेबल इलेक्ट्रिक एयर कम्प्रेसर को लॉन्च करने वाली है। वहीं, ट्वीट के जरिए यह भी साफ हो गया है कि यह प्रोडक्ट भारत में 14 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, प्रोडक्ट की कीमत ऐर उपलब्धता की जानकारी लॉन्च वाले दिन ही सामने आ सकती है।
 

मी पोर्टेबल इलेक्ट्रिक एयर कम्प्रेसर शाओमी का एक टायर इनफ्लेटर एयर पम्प है, जो कि यूके मार्केट में पहले से ही खरीद के लिए उपलब्ध है। यूके की कीमत की बात करें, तो Mi.com UK  साइट पर यह प्रोडक्ट GBP 39.99 (लगभग 3,700 रुपये) के साथ लिस्ट है। संभावना है कि भारतीय प्रोडक्ट की कीमत इसके आस-पास ही हो सकती है। यह एयर कम्प्रेसर स्टैंडर्ड ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है, जिसकी झलक वीडियो में भी दिख चुकी है।
 

Mi Portable Electric Air Compressor features

मी पोर्टेबल इलेक्ट्रिक एयर कम्प्रेसर अलॉय डाई-कास्टिंग सिलेंडर के साथ आता है, जिसकी बदौलत इसमें 150 पीएसआई तक का प्रैशर बनता है। इतना प्रैशर रोड बाइक, आम साइकल, फुटबॉल और यहां तक की मोटरसाइकल और कार के टायर में हवा भरने के लिए काफी होता है। डिवाइस टायर के प्रेशर को माप भी सकता है और खुद से एडजस्ट भी कर सकता है। इसके अलावा यह कॉम्पेक्ट डिवाइस इमरजेंसी प्लेट टायर के लिए बैकपैक में भी रखा जा सकता है। इसे गेम की बॉल्स को भरने के काम में भी लाया जा सकता है।

एयर कम्प्रेसर में एलईडी लाइट दी गई है। इसके अलावा इसमें एक माइक्रो यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और 2,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि इसके अंदर इंटीग्रेट है। इस बैटरी को पूरा चार्ज होने में तीन घंटे का समय लगता है। शाओमी का कहना है कि इस मी पोर्टेबल इलेक्ट्रिक एयर कम्प्रेसर में एक इंटेलिजेंट इंज़न डिज़ाइन दिया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  7. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  8. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »