Xiaomi ने लॉन्च किया 20000 एमएएच वाला पावर बैंक, जानें कीमत

Xiaomi ने भारत में नए 20000 एमएएच बैटरी वाले Mi Power Bank 2i को लॉन्च कर दिया है। जानें इसकी खूबियां और कीमत।

Xiaomi ने लॉन्च किया 20000 एमएएच वाला पावर बैंक, जानें कीमत

Xiaomi ने लॉन्च किया 20000 एमएएच वाला पावर बैंक, जानें कीमत

ख़ास बातें
  • मी डॉट कॉम पर उपलब्ध है मी पावर बैंक 2आई
  • 20000 एमएएच वाले Mi Power Bank 2i की कीमत 1,499 रुपये
  • रेडमी के20 प्रो को तीन बार तक कर सकता है चार्ज
विज्ञापन
Xiaomi ने भारत में नए 20000 एमएएच बैटरी वाले Mi Power Bank 2i को लॉन्च कर दिया है। नए पावर बैंक का केवल ब्लैक कलर वेरिएंट उतारा गया है जिसकी कीमत 1,499 रुपये तय की गई है। मी पावर बैंक 2आई कंपनी की आधिकारिक साइट मी डॉट कॉम पर बिक्री के लिए उपलब्ध है, यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। इसमें हाई डेनसिटी लिथियम पॉलीमर बैटरी इंटीग्रेट है और यह डुअल यूएसबी पोर्ट सपोर्ट और दो-वे क्विक चार्जिंग प्रदान करता है। शाओमी ने वेबसाइट पर 10000 एमएएच वाले मी पावर बैंक 2आई को भी लिस्ट किया हुआ है जिसकी कीमत 899 रुपये है।

जैसा कि हमने आपको बताया 20000 एमएएच बैटरी वाले मी पावर बैंक 2आई की कीमत 1,499 रुपये है। पावर बैंक मी डॉट कॉम पर उपलब्ध है, दूसरी ओर 10,000 एमएएच वेरिएंट रेड, ब्लैक और ब्लू वेरिएंट में मिलता है। शाओमी का दावा है कि 20000 एमएएच वाला मी पावर बैंक 2आई Redmi K20 Pro या Redmi Note 7 Pro को तीन बार तक चार्ज कर सकता है। यह आईओएस डिवाइस को भी सपोर्ट करता है और iPhone 8 को 7.2 बार तक चार्ज कर सकता है।

इसमें लो पावर चार्जिंग मोड दिया गया है जो पावर बटन को दो बार दबाने से एक्टिवेट हो जाता है, यह मोड ब्लूटूथ हेडसेट और फिटनेस बैंड के लिए उपयुक्त है। पावर बैंक एलईडी इंडीकेटर के साथ आता है जो बैटरी खपत का संकेत देता है और चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इसकी लंबाई-चौड़ाई 150.6x72.3x26.3 मिलीमीटर है। 18 वॉट के चार्जर से यह 6.7 घंटे में चार्ज हो जाता है और 10 वॉट के चार्जर से लगभग 10 घंटे का समय लगता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »