चीन की Vivo का IPL के साथ कॉन्ट्रैक्ट समाप्त, टाटा ग्रुप होगा नया टाइटल स्पान्सर

IPL की गवर्निंग काउंसिल की मंगलवार को हुई मीटिंग में यह फैसला किया गया। हालांकि, इस डील की वैल्यू के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है

विज्ञापन
आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 जनवरी 2022 18:33 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष Vivo ने टाइटल स्पॉन्सर के तौर पर वापसी की थी
  • इस डील की वैल्यू के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है
  • IPL की गवर्निंग काउंसिल की मंगलवार को हुई मीटिंग में यह फैसला किया गया

Vivo की 2018-2022 तक के लिए 2,200 करोड़ रुपये की टाइटल स्पॉन्सरशिप डील थी

चीन की मोबाइल कंपनी Vivo का इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के साथ कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो गया है। इसकी जगह अब देश के कारोबारी दिग्गजों में से एक टाटा ग्रुप इस वर्ष से IPL का टाइटल स्पॉन्सर होगा। IPL की गवर्निंग काउंसिल की मंगलवार को हुई मीटिंग में यह फैसला किया गया। हालांकि, इस डील की वैल्यू के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। 

IPL के चेयरमैन बृजेश पटेल ने टाटा ग्रुप के नया टाइटल स्पॉन्सर बनने की पुष्टि की है। टाटा ग्रुप के प्रवक्ता ने इस डील के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। Vivo की 2018-2022 तक के लिए 2,200 करोड़ रुपये की टाइटल स्पॉन्सरशिप डील थी। हालांकि, गलवान घाटी में भारतीय और चीन की सेना के बीच टकराव के बाद हुए विवाद के कारण Vivo ने IPL से एक वर्ष का ब्रेक लिया था और उसकी जगह Dream11 इस टूर्नामेंट की टाइटल स्पॉन्सर बनी थी। पिछले वर्ष Vivo ने टाइटल स्पॉन्सर के तौर पर वापसी की थी। ऐसी अटकल थी कि कंपनी इन राइट्स को किसी उपयुक्त बिडर को ट्रांसफर करना चाहती है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसके लिए अनुमति दी थी।

BCCI के एक सूत्र ने कहा, "यह होना तय था क्योंकि Vivo की मौजूदगी से टूर्नामेंट के साथ ही कंपनी का भी खराब प्रचार हो रहा था। चाइनीज प्रोडक्ट्स को लेकर नेगेटिव सेंटीमेंट्स होने के कारण कंपनी को डील के पूरा होने में एक सीजन बचा होने के बावजूद स्पॉन्सरशिप से हटना पड़ा है।" BCCI को इससे नुकसान नहीं होगा क्यंकि उसे 440 करोड़ रुपये की सालाना स्पॉन्सरशिप की रकम नए स्पॉन्सर की ओर से दी जाएगी। 

स्पॉन्सरशिप की रकम में से आधी BCCI अपने पास रखता है और बाकी को IPL की फ्रेंचाइजी के बीच बांटा जाता है। इस वर्ष दो नई टीमों के जुड़ने के साथ इन फ्रेंचाइजी की संख्या 10 हो गई है। ऐसा समझा जा रहा है कि यह डील केवल इस वर्ष के लिए है और अगले वर्ष टूर्नामेंट की टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए नए टेंडर मंगाए जाएंगे। गलवान में टकराव के बाद चीन की कंपनियों को लेकर हुए भारी विरोध के कारण केंद्र सरकार ने कुछ चाइनीज ऐप्स पर भी रोक लगाई थी। इनमें टिकटॉक भी शामिल था। हालांकि, देश के स्मार्टफोन मार्केट में शाओमी और Vivo जैसी चाइनीज कंपनियों की बड़ी हिस्सेदारी है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IPL, Vivo, China, Sponsorship, Tata Group, Cricket, Dispute

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.