Redmi के दो ऑडियो प्रोडक्ट भारत में देंगे 7 अक्टूबर को दस्तक

आपको बता दें, Smarter Living 2021 इवेंट के दौरान Xiaomi ने भारतीय मार्केट में नए Smart speaker, Mi Band 5, Mi Watch Revolve, Mi Smart LED Bulb, और Mi Automatic Soap Dispenser को लॉन्च किया था।

विज्ञापन
अपडेटेड: 30 सितंबर 2020 16:05 IST
ख़ास बातें
  • लॉन्च इवेंट का टाइटल ‘Redmi Beat Drop’ दिया गया है
  • हाल ही में Redmi Earphones के ब्लू वेरिएंट को लॉन्च किया गया था
  • 7 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे पेश होंगे दो नए रेडमी ऑडियो प्रोडक्ट

माना जा रहा है कि कंपनी वायर्ड व वायरलेस ऑडियो प्रोडक्ट को बाज़ार में उतारने वाली है

Xiaomi कंपनी 7 अक्टूबर को Redmi लाइन-अप के दो ऑडियो प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है। यह प्रोडक्ट भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च किए जाएंगे, और कंपनी ने इशारा दिया है कि इस इवेंट में एक से ज्यादा ऑडियो प्रोडक्ट्स को पेश किया जाएगा। टीज़र से संकेत मिला है कि शाओमी भारतीय मार्केट के लिए नए वायर्ड और वायरलेस विकल्प को पेश कर सकती है। आपको बता दें, Smarter Living 2021 इवेंट के दौरान शाओमी ने भारतीय मार्केट में नए Smart speaker, Mi Band 5, Mi Watch Revolve, Mi Smart LED Bulb, और Mi Automatic Soap Dispenser को लॉन्च किया था।

Redmi India के ट्विटर अकाउंट के जरिए नए ऑडियो प्रोडक्ट लॉन्च की जानकारी टीज़ करना शुरू कर दिया गया है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि नए प्रोडक्ट्स को 7 अक्टूबर दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा एक अलग पेज भी पब्लिश किया गया है, जिसमें नए प्रोडक्ट्स के आगमन की जानकारी दी गई है। माना जा रहा है कि कंपनी वायर्ड व वायरलेस ऑडियो प्रोडक्ट को बाज़ार में उतारने वाली है। इस इवेंट को ‘Redmi Beat Drop' टाइटल दिया गया है, इसके अलावा प्रोडक्ट्स के फीचर की जो जानकारी टीज़ की गई है, उसके मुताबिक यह प्रोडक्ट्स हैवी बेस, नॉइस कैंसिलेशन, वॉयस कमांड सपोर्ट, म्यूज़िक कंट्रोल और वाटर रसिस्टेंट जैसे फीचर्स से लैस होंगे।

फिलहाल, इन प्रोडक्ट्स के बार में बहुत ही कम जानकारी सामने आ पाई है। इसके अलावा शाओमी ने यह भी खुलासा नहीं किया है कि लॉन्च होने वाले इन प्रोडक्ट्स का नाम क्या होगा। साथ ही इनकी कीमत व स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी पर अभी सस्पेंस बरकरार है।

आपको बता दें, फिलहाल शाओमी रेडमी ऑडियो रेंज में Redmi Earbuds S और Redmi ईयरफोन्स की बिक्री करती है। पुरानी लीक में सामने आया था ब्रांड दो ऑडियो प्रोडक्ट्स को 30 सितंबर को पेश कर सकता है। जो कि एक ट्रू वायरलेस ईयरबड्स होंगे, और दूसरा वायर्ड विकल्प होगा।

कंपनी ने हाल ही में नए ब्लू कलर वेरिएंट के Redmi Earphones पेश किए थे। इस एडिशन के साथ यह ईयरफोन अब तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं, वो हैं ब्लू, ब्लैक और रेड। इनकी कीमत 399 रुपये है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi, Redmi Earphones, Redmi earbuds, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  2. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  3. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  4. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  5. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  6. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  7. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  8. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  9. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.