Redmi Earbuds S वायरलेस ईयरफोन लॉन्च, कीमत 1,799 रुपये

भारत में लॉन्च किया गया ईयरबड्स Redmi AirDots S का ही अवतार है। हालांकि, दोनों की कीमत में करीब 700 रुपये का अंतर है।

Redmi Earbuds S वायरलेस ईयरफोन लॉन्च, कीमत 1,799 रुपये
ख़ास बातें
  • Realtek RTL8763BFR ब्लूटूथ चिप के साथ आता है
  • Redmi Earbuds S पर गेमिंग यूजर्स को लो-लेटेंसी मोड का भी फायदा
  • ईयरबड्स को पानी से बचाव के लिए IPX4 सर्टिफिकेशन मिला
विज्ञापन
Xiaomi ने Redmi Earbuds S को भारत में लॉन्च कर दिया है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने कुछ दिन पहले ही मार्केट में Mi True Wireless Earphones 2 को उतारा था। रेडमी ब्रांड के ईयबड्स की कीमत 1,799 रुपये है। किफायती रेडमी ईयरबड्स एस के ज़रिए कंपनी ट्रूली वायरलेस ईयरफोन्स तकनीक को आम लोगों तक पहुंचाना चाहती है। ईयरफोन अभी सिर्फ ब्लैक रंग में उपलब्ध है और यह ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी के साथ आता है।  Redmi Earbuds S की बिक्री भारत में 27 मई को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। यह अमेज़न इंडिया, मी डॉट कॉम, मी होम स्टोर्स और मी स्टूडियो आउटलेट्स में उपलब्ध होगा।

प्रतीत होता है कि भारत में लॉन्च किया गया ईयरबड्स Redmi AirDots S का ही अवतार है। हालांकि, दोनों की कीमत में करीब 700 रुपये का अंतर है। दूसरी तरफ, नया ट्रूली वायरलेस ईयरफोन हाल ही में लॉन्च किए गए Mi True Wireless Earphones 2 से काफी किफायती है, जिसे 4,499 रुपये में बेचा जाता है।
 

Redmi Earbuds S features, specifications

Redmi Earbuds S ट्रू वायरलेस ईयरफोन को केवल एक ही रंग में लॉन्च किया गया है, जो है ब्लैक। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 का हार्डवेयर का इस्तेमाल किया गया है। रेडमी ईयरफोन्स 7.2 मिलीमीटर ड्राइवर से लैस है और खास बात यह है कि इसमें पानी से बचाव के लिए IPX4 सर्टिफिकेशन शामिल है। ईयरफोन का वज़न 4.1 ग्राम है।


रेडमी ईयरबड्स एस ट्रू वायरलेस ईयरफोन को लेकर कंपनी का दावा है कि यह प्रति चार्ज में चार घंटे तक चल सकते हैं। यदि चार्जिंग केस के बैटरी बैकअप को भी जोड़ दिया जाए तो यह कुल 12 घंटे तक के इस्तेमाल किया जा सकता है। Redmi Earbuds S पर गेमिंग यूजर्स को लो-लेटेंसी मोड का भी फायदा मिलेगा, जिससे स्मार्टफोन से ईयरफोन तक साउंड ट्रांस्फर होने में कम देरी लगाएगा।

इसके अलावा यह Realtek RTL8763BFR ब्लूटूथ चिप के साथ आता है, जिसकी वजह से इसमें वॉयस असिस्टेंट और बाहरी नॉयज में कमी के लिए सपोर्ट मिलता है।

रेडमी ईयरबड्स एस आज की तारीख में भारत में किसी नामी ब्रांड का सबसे किफायती वायरलेस ईयरफोन है। मार्केट में Noise, Boat और कई अन्य ब्रांड इस प्राइस रेंज के आसपास प्रोडक्ट बेचते हैं। इस सेगमेंट में भी Xiaomi के सामने है Realme, जिसने कुछ दिन पहले ही 2,999 रुपये में अपने Realme Buds Air Neo ट्रू वायरलेस ईयरफोन्स को लॉन्च किया था। हालांकि, इस प्रोडक्ट के निशाने पर वाकई में शाओमी का Mi True Wireless Earphones 2 हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  2. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  7. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  8. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  9. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »