Oppo का नया पावर बैंक 10,000 एमएएच का, 18 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च

ओप्पो पावर बैंक 2 12 फैक्टर सेफ्टी अशॉरेंस के साथ आता है, जो कि डिवाइस को ओवरहीटिंग, ओवरवॉल्टेज, ओवर-करंट, शॉर्ट-सर्किट आदि समस्याओं से सुरक्षित रखेगा। इसके अलावा पावर बटन को बगल में जगह दी गई है, वही LED इंडीकेटर को फ्रंट में स्थित किया गया है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 17 अगस्त 2020 17:04 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Power Bank 2 Flipkart के जरिए होगा लॉन्च
  • 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा ओप्पो पावर बैंक 2
  • ओप्पो पावर बैंक 2 का भार 273 ग्राम है

Oppo Power Bank 2 दो रंगों के विकल्प के साथ पेश किया जाएगा

Oppo Power Bank 2 भारत में कल मंगलवार यानी 18 अगस्त को Flipkart के जरिए दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी ई-रीटेलर द्वारा दी गई है। यह Oppo 10,000mAh Power Bank का ही फॉलो-अप है, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। ओप्पो पावर बैंक 2, 10,000 एमएएच क्षमता के साथ आएगा और इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा। यह पावर बैंक दो रंगों के विकल्प के साथ पेश किया जाएगा। ओप्पो पावर बैंक 2 में 12 फैक्टर सेफ्टी अशॉरेंस के साथ आएगा, जो कि डिवाइस को ओवरवॉल्टेज, ओवर-करंट, शॉर्ट-सर्किट आदि समस्याओं से सुरक्षित रखेगा।
 

Oppo Power Bank 2 price in India (expected)

Flipkart लिस्टिंग के अनुसार, Oppo Power Bank 2 की कीमत 1,999 रुपये हो सकती है। यह दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, वो हैं ब्लैक और व्हाइट। पावर बैंक की सटिक कीमत और उपलब्धता की जानकारी कल 18 अगस्त लॉन्च वाले दिन साफ कर दी जाएगी।
Advertisement
 

Oppo Power Bank 2 specifications

ओप्पो पावर बैंक 2 अपने पिछले वर्ज़न की तरह 10,000 एमएएच बैटरी क्षमता के साथ आता है। यह यूएसबी पावर डिलिवरी (PD) और क्विक चार्ज प्रोटोकॉल के साथ कम्पेटिबल है। इस पावर बैंक में आपको 18 वाट फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ लो-करंट मोड दिया गया है, जिसे स्मार्टवॉच व ट्रू वायरलेस ईयरबड्स जैसे डिवाइस को चार्ज करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 18 वाट चार्जिंग स्पीड का इस्तेमाल सिंगल डिवाइस को चार्ज करते हुए कर सकते हैं। ओप्पो पावर बैंक 2 टू-इन-वन चार्जिंग केबल के साथ आता है, जिसमें माइक्रो-यूएसबी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट डिवाइस के लिए कनेक्टर दिया गया है। इसके अलावा आपको दो रेगुलर यूएसबी पोर्ट और टाइप-सी पोर्ट मिलेंगे, जिसका इस्तेमाल अन्य डिवाइस को चार्ज करने के साथ-साथ खुद पावर बैंक को भी चार्ज करने के लिए किया जा सकता है।

जैसे कि हमने बतया ओप्पो पावर बैंक 2 12 फैक्टर सेफ्टी अशॉरेंस के साथ आता है, जो कि डिवाइस को ओवरहीटिंग, ओवरवॉल्टेज, ओवर-करंट, शॉर्ट-सर्किट आदि समस्याओं से सुरक्षित रखेगा। इसके अलावा पावर बटन को बगल में जगह दी गई है, वही LED इंडीकेटर को फ्रंट में स्थित किया गया है।
Advertisement

Oppo Power Bank 2 डायमेंशन की बात करें, तो 120x90x55mm के इस पावर बैंक का भार 273 ग्राम है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  3. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  9. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  2. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  3. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  5. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  8. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.