Oppo Enco M31 की कीमत का खुलासा, 23 मई से होगी बिक्री

Oppo Enco M31 ईयरफोन में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। ओप्पो का दावा है कि यह ईयरफोन 10 मिनट चार्ज पर 3 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक देता है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 22 मई 2020 15:32 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Enco M31 सिंगल चार्ज में देगा 12 घंटे म्यूज़िक प्लेबैक
  • 10 मिनट के चार्ज पर 3 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक देता है
  • ओप्पो एनको एम31 ईयरफोन को IPX5 वाटर रसिस्टेंट रेटिंग मिली

ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन मिलेगा Oppo Enco M31

Oppo Enco M31 वायरलेस नेकबैंड ईयरफोन की सेल आखिरकार 23 मई से Amazon India पर शुरू होने वाली है। बता दें, पहले Oppo के इन ईयरफोन की सेल भारत में 30 मार्च को शुरू होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन लागू होने के बाद इसकी सेल रद्द कर दी गई थी। लेकिन अब आखिरकार 23 मई यानी शनिवार से इसकी सेल लाइव होने वाली है। ओप्पो एनको एम31 को आईपीएक्स5 वाटर रसिस्टेंट रेटिंग मिली हुई है और कंपनी का दावा है कि यह वायरलेस हेडफोन सिंगल चार्ज पर 12 घंटे म्यूज़िक प्लेबैक ऑफर करते हैं।
 

Oppo Enco M31 price in India, sale date

ओप्पो एनको एम31 की शुरुआती कीमत 1,999 रुपये है और यह कीमत केवल 27 मई तक ही रहने वाली है। हालांकि, Oppo ने यह खुलासा नहीं किया कि 27 मई के बाद Oppo Enco M31 की कीमत क्या होगी। हालांकि, आने वाले दिनों में कंपनी इस जानकारी से भी पर्दा उठा सकती है।

नैकबैंड स्टाइल वायरलेस ईयरफोन खरीद के लिए Amazon.in पर 23 मई से उपलब्ध होंगे, जिनमें आपको ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन मिलेगा।

याद दिला दें, ओप्पो ने ओप्पो एनको एम31 को मार्च में लॉन्च किया था और भारत में इनकी बिक्री भी मार्च में ही शुरू होने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते सेल को रद्द कर दिया गया था।
Advertisement
 

Oppo Enco M31: Specifications

ओप्पो एनको एम31 नैकबैंड-स्टाइल डिज़ाइन वाले इन में 9.2 एमएम ऑडियो ड्राइवर्स दिए गए हैं। इन वायरलेस हेडफोन में ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी और LDAC ब्लूटूथ कोडेट का सपोर्ट मौजूद है, जो कि मॉर्डन एंड्रॉयड स्मार्टफोन में पाया जाता है। ओप्पो एनको एम31 ईयरफोन को IPX5 वाटर रसिस्टेंट रेटिंग मिली है और कंपनी का दावा है कि यह वायरलेस हेडफोन सिंगल चार्ज पर 12 घंटे की म्यूज़िक प्लेबैक बैटरी लाइफ प्रदान करता है। इसके अलावा, इसमें AI से लैस नॉइस कैंसिलेशन फीचर भी दिया गया है, जो कि साफ कॉल ऑडियो अनुभव देता है।

दूसरे फीचर्स की बात करें, तो Oppo Enco M31 में म्यूज़िक स्टार्ट और पॉज़ करने के लिए मैगनेटिक कंट्रोल दिया गया है, दोनों ईयरबड्स को साथ लाने पर म्यूज़िक अपने आप बंद हो जाता है, वहीं अलग करने पर स्टार्ट हो जाता है। यह ईयरफोन इन-लाइन कंट्रोल के साथ आता है, जिसमें मल्टी-फंक्शन बटन और वॉल्यूम व माइक्रोफोन मौजूद है।
Advertisement

अंत में ओप्पो एनको एम31 ईयरफोन में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। ओप्पो का दावा है कि यह ईयरफोन 10 मिनट चार्ज पर 3 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक देता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.