Ola S1 Pro से Bajaj Chetak तक 5 ई- स्कूटर, सिंगल चार्ज में 236 किलोमीटर माइलेज तक का दावा

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर धीरे-धीरे एक लोकप्रिय क्षेत्र के रूप में उभर रहे हैं। कई घरेलू कंपनियां ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कमर कस रही हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 अगस्त 2021 14:13 IST
ख़ास बातें
  • Ather 450X, 116km सर्टीफाइड रेंज और 80kmph की टॉप स्पीड के साथ आता है।
  • TVS iQube इको मोड में 75km की रेंज देता है और इसकी टॉप स्पीड 78kmph है।
  • Bajaj Chetak स्कूटर Eco mode में 95 किमी की रेंज देता है।

Ola S1, Ola S1 Pro ने दिखाया कि इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में काफी कमी लाई जा सकती है।

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर धीरे-धीरे एक लोकप्रिय क्षेत्र के रूप में उभर रहे हैं। कई घरेलू कंपनियां ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कमर कस रही हैं और इन्होंने अपने दोपहिया वाहनों को लॉन्च करना शुरू कर दिया है। जबकि इनमें से कुछ कंपनियां Bajaj और TVS जैसी स्थापित फर्म हैं, वहीं कई ब्रांड अभी भी अपने शुरुआती चरण में हैं, जैसे Ola और Ather जैसी कंपनी। इलेक्ट्रिक स्कूटर न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि वे आपकी ईंधन लागत को शून्य तक कम कर सकते हैं। इसलिए, यदि आप एक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाह रहे हैं, तो यहां देश के कुछ सबसे लोकप्रिय स्कूटरों की सूची दी गई है:
 

Ola S1, Ola S1 Pro

इलेक्ट्रिक ट-व्हीलर मार्केट में Ola की एंट्री सबसे नई है। ओला ने दो ई-स्कूटर Ola S1 और Ola S1 Pro लॉन्च किए हैं। इसी के साथ कंपनी ने किफायती दाम में स्कूटर लॉन्च करके बाजार की गतिशीलता तो बदलने की कोशिश की है। Ola S1 और Ola S1 Pro स्कूटर क्रमश: 99,999 रुपये और 1.21 लाख रुपये के प्राइस टैग के साथ आते हैं। Ola S1 में 2.98kWh की बैटरी मिलती है जो इसे 121km की रेंज और 90kmph की टॉप स्पीड देती है। दूसरी ओर, Ola S1 Pro को "ऑप्शनल परफॉर्मेंस अपग्रेड एक्सेसरी" के माध्यम से 3.97kWh की बैटरी मिलती है, जिसके लिए कि Ola Electric का दावा है कि यह 181km की रेंज और 115kmph की टॉप स्पीड दे सकेगी।
Advertisement
 

Ather 450X

Ather 450X स्कूटर 116km की सर्टीफाइड रेंज और 80kmph की टॉप स्पीड के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि बैटरी को 3 घंटे 35 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। यह 1.32 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत के साथ आता है। 
 

Simple One

बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप Simple Energy ने इस स्वतंत्रता दिवस पर अपनी फ्लैगशिप ई-बाइक लॉन्च की। Simple One electric scooter 236 किमी तक की प्रभावशाली रेंज और 105 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ आता है। बैटरी को दो भागों में बांटा गया है। इनमें से एक को चार्जिंग के लिए हटाया जा सकता है। Ola S1 की एक्स-शोरूम कीमत 1.09 लाख रुपये है। 
 

TVS iQube

TVS iQube इको मोड में 75km की रेंज के साथ आता है और इसकी टॉप स्पीड 78kmph है। कीमत (एक्स-शोरूम) 1 लाख रुपये से थोड़ा अधिक है। बैटरी को 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में पांच घंटे का समय लगता है।
Advertisement
 

Bajaj Chetak

अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में थोड़ी अधिक कीमत पर, Bajaj ऑल-इलेक्ट्रिक चेतक की एक प्रीमियम प्रोडक्ट के रूप में मार्केटिंग कर रही है। यह ई-बाइक छह रंगों और दो वेरिएंट में आती है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.42 लाख रुपये से शुरू होती है। ई-बाइक की रेंज Eco mode में 95 किमी है और इसे पांच घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। बैटरी को फुल चार्ज होने में पांच घंटे का समय लगता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  3. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  4. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  5. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  6. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  2. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  3. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  4. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  5. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  6. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  7. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  8. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  9. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  10. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.