Tesla के शेयर्स बेचने पर फंसे Elon Musk और उनके भाई Kimbal

SEC की जांच में यह देखा जा रहा है कि मस्क और उनके भाई की ओर से की गई कंपनी के शेयर्स की बिक्री में इनसाइडर ट्रेडिंग से जुड़े रूल्स का उल्लंघन हुआ है या नहीं

Tesla के शेयर्स बेचने पर फंसे Elon Musk और उनके भाई Kimbal

इससे रेगुलेटर्स के साथ मस्क का विवाद और बढ़ सकता है

ख़ास बातें
  • मस्क के खिलाफ पहले से कुछ मुद्दों पर रेगुलेटर्स जांच कर रहे हैं
  • मस्क के टेस्ला में बड़ी हिस्सेदारी बेचने से स्टॉक में भारी गिरावट आई थी
  • टेस्ला को लेकर ट्वीट्स की वजह से यह जांच शुरू हुई थी
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी इलेक्ट्रिक कार मेकर्स में शामिल Tesla के चीफ एग्जिक्यूटिव Elon Musk और उनके भाई Kimbal Musk के खिलाफ  US सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) की जांच हो रही है। इससे रेगुलेटर्स के साथ मस्क का विवाद और बढ़ सकता है क्योंकि रेगुलेटर्स की ओर से पहले ही मस्क की सोशल मीडिया पोस्ट्स और टेस्ला में एंप्लॉयीज के साथ भेदभाव को लेकर जांच की जा रही है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में बताया गया है कि SEC की जांच में यह देखा जा रहा है कि मस्क और उनके भाई की ओर से की गई कंपनी के शेयर्स की बिक्री में इनसाइडर ट्रेडिंग से जुड़े रूल्स का उल्लंघन हुआ है या नहीं। यह जांच पिछले वर्ष Kimbal के टेस्ला के 10.8 लाख करोड़ डॉलर (लगभग 814.28 करोड़ रुपये) के शेयर्स बेचने के बाद शुरू हुई थी। इससे पहले मस्क ने ट्विटर पर एक पोल के जरिए यूजर्स से पूछा था कि उन्हें टेस्ला में अपनी हिस्सेदारी का 10 प्रतिशत बेचना चाहिए या नहीं। एलन मस्क ने फाइनेंशियल टाइम्स को बताया है कि Kimbal को ट्विटर पर पोल के बारे में पहले से नहीं पता था। हालांकि, मस्क के वकीलों को इस पोल की जानकारी थी। 

SEC के साथ इससे पहले हुए एक समझौते में कंपनी की वित्तीय स्थिति और अन्य मुद्दों के बारे में मस्क के सार्वजनिक बयानों पर वकील को विचार करने के लिए कहा गया था। SEC ने मस्क के पोल से पहले उन्हें एक समन जारी कर वित्तीय डेटा के बारे में जानकारी मांगी थी। मस्क ने पिछले सप्ताह SEC पर उन्हें और टेस्ला को लगातार जांच से परेशान करने का आरोप लगाया था। मस्क का कहना था कि इसका कारण उनका अमेरिकी सरकार की निंदा करना है।

टेस्ला में मस्क की ओर से की नवंबर में की गई शेयर्स की बिक्री एक ट्रेडिंग प्लान के अनुसार ऑटोमैटिक तरीके से हुई थी। मस्क के टेस्ला में अरबों डॉलर की हिस्सेदारी बेचने से कंपनी के स्टॉक में लगभग 33 प्रतिशत की गिरावट आई थी। ट्विटर पर पोल में राय देने वालों में से 58 प्रतिशत ने मस्क से शेयर्स बेचने को कहा था। इस जांच के बारे में टेस्ला और ने कोई टिप्पणी नहीं की है। SEC के प्रवक्ता ने टिप्पणी करने से मना कर दिया। 


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tesla, Elon Musk, SEC, Investigation, America, Twitter, Stake
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »