BYD ने लॉन्च की सिंगल चार्ज में 225km चलने वाली खास टाइप-ए इलेक्ट्रिक बस

कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि ये नई इलेक्ट्रिक बसें 22.9 फीट, 24.5 फीट और 26.7 फीट के साइज में आएंगीं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 जनवरी 2022 21:18 IST
ख़ास बातें
  • ये नई इलेक्ट्रिक बसें 22.9 फीट, 24.5 फीट और 26.7 फीट के साइज में आएंगीं।
  • कंपनी ने अभी तक बसों की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है।
  • एक समय में यह बस 30 स्टूडेंट्स को कैरी कर सकती है।
BYD ने खास तरह की इलेक्ट्रिक स्कूल बस लॉन्च की है। यह एक टाइप-ए इलेक्ट्रिक स्कूल बस है। एक समय में यह 30 स्टूडेंट्स को ले जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक बस की रेंज 225 किलोमीटर की है। इस बस की खास बात इसकी व्हीकल-टू-ग्रिड कैपिसिटी है। यानि कि यह स्कूल में ऑफग्रिड पावर के लिए इस्तेमाल हो सकती है। कंपनी का कहना है कि यह एक जीरो-एमिशन बस है। यानि कि पर्यावरण को दूषित करने में बस का योगदान एकदम शून्य है। बस की लो-मेंटेनेंस और कम फ्यूलिंग कॉस्ट इसे स्कूलों के लिए अधिक फायदेमंद इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाती है। 

BYD इलेक्ट्रिक बस की कीमत अभी तक कंपनी की ओर कन्फर्म नहीं की गई है और न ही इसकी अधिकारिक घोषणा की गई है। BYD का कहना है कि 2021 में कंपनी चीन में BEV बनाने वाली दूसरी सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरर रही और इसने सालभर में लगभग 32 हजार ईवी यूनिट्स को बनाया। कंपनी की टाइप-डी बसें अधिक कैपिसिटी के साथ आती हैं। जहां तक इसकी टाइप-ए बसों की बात है तो ये साइज में काफी छोटी हैं लेकिन स्कूलों में इस्तेमाल के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसके साथ ही बसों का प्रदूषण मुक्त होना और लागत कम होना इन्हें स्कूलों के लिए और भी अधिक फायदेमंद बनाता है। 
Advertisement

एक प्रेस रिलीज में कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि ये नई इलेक्ट्रिक बसें 22.9 फीट, 24.5 फीट और 26.7 फीट के साइज में आएंगीं। इस साइज में बसें उतारने के पीछे मकसद है इनको स्कूलों में ऐसे रूट्स पर चलाना जहां पर बच्चों की संख्या कम हो या फिर ऐसे बच्चे जो किसी तरह से शारीरिक दुर्बलता का शिकार हों, उनके लिए इस्तेमाल किया जाना। बस में लीथियम आयरन फोस्फेट (LFP) बैटरी दी गई है जिसे डीसी (DC) या सिंगल फेज एसी (AC) सप्लाई के माध्यम से रिचार्ज किया जा सकता है। डीसी के लिए यह 150kW फास्ट चार्जिंग के साथ आती है और एसी के लिए 19.2kW चार्जिंग के साथ आती है। 

कंपनी ने अभी तक बसों की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है। बसें किन मार्केट्स में आएंगीं अभी यह भी साफ नहीं है। बीवाईडी ब्लेड ईवी बैटरी का निर्माण भी करती है। अमेरिका में स्कूल सिस्टम में कंपनी की बसों का डेब्यू 2021 में हुआ था जहां कंपनी टाइप-डी बसें उपलब्ध करवाती है। कंपनी दूसरी फर्मों के साथ भी साझेदारी कर रही है ताकि ईवी के क्षेत्र में अधिक इनोवेटिव व्हीकलों का निर्माण किया जा सके।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.