• होम
  • अन्य
  • ख़बरें
  • Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए इंतजार खत्म! इस तारीख से ले सकेंगे टेस्ट राइड!

Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए इंतजार खत्म! इस तारीख से ले सकेंगे टेस्ट राइड!

Bounce Infinity E1 भारत का पहला ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसमें स्वैपेबल बैटरी दी गई है।

Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए इंतजार खत्म! इस तारीख से ले सकेंगे टेस्ट राइड!

Bounce Infinity E1 की भारत में कीमत बैटरी के साथ 68,999 रुपये है।

ख़ास बातें
  • बैंगलोर में इन्फिनिटी ई1 की टेस्ट राइड 24 फरवरी से शुरू हो चुकी है।
  • बैंगलोर में इन्फिनिटी ई1 की टेस्ट राइड 24 फरवरी से शुरू हो चुकी है।
  • मुंबई, पुणे, हैदराबाद और चेन्नई में टेस्ट राइड्स 15 मार्च से शुरू होंगीं।
विज्ञापन
Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर (Infinity E1 Electric Scooter) की टेस्ट राइड अब भारत के 7 शहरों में ली जा सकेंगीं। कंपनी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर को अब टेस्ट राइड के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है जिसकी शुरुआत मार्च में कई शहरों में होने जा रही है। Infinity E1 को कंपनी ने दिसंबर 2021 में पेश किया था। स्कूटर के लिए प्री-बुकिंग तब से ही शुरू हो चुकी थीं और अब आखिरकार ग्राहक इसकी टेस्ट राइड भी ले सकेंगे। हालांकि, बैंगलोर में इसकी शुरुआत 24 फरवरी से हो चुकी है। 

Bounce के Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत (Infinity E1 electric scooter price) 68,999 रुपये है। इस कीमत में यह बैटरी के साथ उपलब्ध है। जबकि बिना बैटरी के Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत (Infinity E1 electric scooter price without battery) 45,099 रुपये है। स्कूटर सिंगल चार्ज में 85 किलोमीटर की रेंज तक जा सकता है। यह IP67 रेटिंग के साथ आता है और इसमें 12 इंच के व्हील दिए गए हैं। 

Bounce ने अपने लेटेस्ट EV Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए भारत के 7 शहरों में टेस्ट राइड की डेट कन्फर्म कर दी है। बैंगलोर में इनफिनिटी ई1 की टेस्ट राइड 24 फरवरी से शुरू हो चुकी है। दिल्ली एनसीआर में टेस्ट राइड्स 4 मार्च से शुरू होंगी और उसके 6 दिन बाद कोच्चि में 10 मार्च से इसकी टेस्ट राइड्स शुरू हो जाएंगीं। उसके बाद कुछ बड़े शहरों जैसे मुंबई, पुणे, हैदराबाद और चेन्नई में इसकी टेस्ट राइड्स 15 मार्च से शुरू हो जाएंगीं। कंपनी इसके अलावा कई और शहरों को भी इस लिस्ट में जल्द शामिल करने पर विचार कर रही है। 

Bounce Infinity E1 भारत का पहला ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसमें स्वैपेबल बैटरी दी गई है। यानि कि इसको हर बार चार्जिंग पर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि सीधे बैटरी को बदला जा सकेगा। अगर आपने स्कूटर की प्री बुकिंग की हुई है तो टेस्ट राइड के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने कहा है कि Infinity E1 के सभी ग्राहकों के लिए टेस्ट राइड शेड्यूल बनाया जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »