प्रिंटआउट की भी होगी होम डिलिवरी, Blinkit ने शुरू की सर्विस, जानें एक पेज का कितना है चार्ज

कंपनी ब्लैक एंड वाइट प्रिंटिंग के लिए प्रति पेज 9 रुपये और कलर्ड प्रिंटआउट के लिए प्रति पेज 19 रुपये चार्ज कर रही है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 अगस्त 2022 14:37 IST
ख़ास बातें
  • ब्लैक एंड वाइट प्रिंटिंग के लिए प्रति पेज 9 रुपये चार्ज होगा
  • कलर्ड प्रिंटआउट के लिए प्रति पेज 19 रुपये चार्ज
  • आने वाले वक्‍त में कई शहरों में लॉन्‍च हो सकती है सर्विस

हर ऑर्डर के लिए 25 रुपये का डिलीवरी चार्ज भी लिया जाएगा।

ग्रोफर्स (Grofers) जिसे ब्लिंकिट (Blinkit) के नाम से भी जाना जाता है, एक क्विक कॉमर्स कंपनी है। इसे जोमैटो (Zomato) ने खरीद लिया था। घर का राशन ऑर्डर करने के लिए बड़ी संख्‍या में लोग ब्लिंकिट की सर्विस को इस्‍तेमाल करते हैं। बताया जा रहा है कि ब्लिंकिट ने प्रिंटआउट सर्विस की भी शुरुआत की है। यह सुनने में थोड़ा अलग लगता है। आमतौर पर लोग प्रिंटआउट के लिए नजदीकी कॉपी शॉप्‍स पर जाते हैं, पर ब्लिंकिट आपके घर तक प्रिंटआउट की डिलिवरी पहुंचाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ब्लैक एंड वाइट प्रिंटिंग के लिए प्रति पेज 9 रुपये और कलर्ड प्रिंटआउट के लिए प्रति पेज 19 रुपये चार्ज कर रही है। ऐसे हर ऑर्डर के लिए 25 रुपये का डिलीवरी चार्ज भी लिया जाएगा। फ‍िलहाल यह सर्विस गुरुग्राम में शुरू हुई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्लिंकिट के प्रवक्ता ने कहा कि हमने हाल ही में गुड़गांव के कुछ जगहों में अपना प्रिंट पायलट लॉन्च किया है। इनमें सेक्टर-43 और गोल्फ कोर्स रोड शामिल हैं। कंपनी आने वाले समय में और अधिक जगहों पर इसे लॉन्‍च करेगी, जिनमें दिल्‍ली भी शामिल हो सकता है, बशर्ते कि कंपनी कस्‍टमर्स के लिए उपयोगी सेवा को महसूस करे। पिछले साल Zomato के बोर्ड ने एक ऑल-स्टॉक डील में Blinkit के 4,447 करोड़ रुपये (करीब 567 मिलियन डॉलर) के अधिग्रहण को मंजूरी दी थी। 
Advertisement

कहा जा रहा है कि ब्लिंकिट छात्रों और प्रोफेशनल कस्‍टमर्स को अकैडमिक प्रिंटिंग सर्विसेज देने पर फोकस कर रहा है। इनमें रेंटल एग्रीमेंट, वीजा और पासपोर्ट से जुड़ी सेवाएं शामिल हैं। ब्लिंकिट के प्रवक्ता ने कहा है कि फर्म का इरादा एक ऐसा संगठन बनने का है, जो कस्‍टमर्स के लिए हमेशा इनोवेशन करता रहे और ऐसी सर्विसेज देने में सक्षम हो जो उन्हें बेहतर जीवन जीने में मदद करे।

जोमैटो के फाउंडर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपिंदर गोयल ने कहा है कि भारत में कुल कॉमर्स मार्केट 1.3 ट्रिलियन डॉलर का है। लंबे समय के लिए देखें तो कम से कम टॉप स‍िटीज में क्विक कॉमर्स कस्‍टमर्स की डिमांड के महत्वपूर्ण चैनल के रूप में उभर रहा है। गौरतलब है कि ब्लि‍ंक‍िट कस्‍टमर्स को उनका ऑर्डर 10 से 15 मिनट के अंदर डिलिवर करने का वादा करती है।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  4. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.