Baidu ने लॉन्‍च किया स्‍मार्ट फ‍िटनेस मिरर, 43 इंच स्‍क्रीन में वर्चुअल कोच करेगा गाइड

मिरर में LTE कनेक्टिविटी का सपोर्ट है। इससे यूजर वर्कआट दौरान सिलेब्रिटी कोच को फॉलो कर सकते हैं। वर्चुअल कोच के साथ बातचीत कर सकते हैं और अपने सोशल मीडिया फ्रेंड्स से भी कनेक्‍ट कर सकते हैं।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2021 15:54 IST
ख़ास बातें
  • यह स्‍मार्ट स्‍क्रीन 43 इंंच का एक बड़ा मिरर है
  • ऑन करते ही इसमें लगी IPS स्‍क्रीन रोशन हो जाती है
  • साथ ही एक AI- पावर्ड वर्चुअल कोच स्‍क्रीन पर दिखाई देता है

Baidu स्‍मार्ट फि‍टनेस मिरर दो वर्जन में आता है। पहले वर्जन के दाम 4,199 युआन (49,981 रुपये) हैं। फ्लैगशिप वर्जन की कीमत 4699 युआन (55,928 रुपये) है।

दुनिया के ज्‍यादातर देशों के लिए सर्च इंजन का मतलब है Google, लेकिन चीन में Google की जगह Baidu का इस्‍तेमाल होता है। चीन की यह कंपनी अब गूगल की तरह ही तमाम कैटिगरी में हाथ आजमा रही है। बीते कुछ वक्‍त में Baidu ने रोबोटैक्सिस समेत कई प्रोडक्‍ट कैटिगरी में अपनी काबिलियत को साबित किया है। कंपनी ने अब एक स्मार्ट फिटनेस मिरर लॉन्च किया है। यह मिरर उसमें नजर आने वाले वर्चुअल कोच की मदद से यूजर को फ‍िटनेस के गुर सिखाता है।

आसान भाषा में कहा जाए, तो यह स्‍मार्ट स्‍क्रीन एक बड़ा मिरर है। इसका आकार एक फुल साइज मिरर जितना है। जब इस गैजेट को टर्न ऑफ किया जाता है, तब भी यह मिरर में ही रहता है। जब इसे टर्न ऑन किया जाता है, तब मिरर के अंदर लगाई गई 43 इंच की IPS स्‍क्रीन रोशन हो जाती है। इसके साथ ही एक AI- पावर्ड वर्चुअल कोच स्‍क्रीन पर दिखाई देता है। यह वर्चुअल कोच एक फ‍िटनेस कोच की तरह यूजर को विभिन्‍न फ‍िटनेस एक्टिविटी के लिए गाइड करता है।   

गिजमोचाइना के मुताबिक, मिरर में LTE कनेक्टिविटी का सपोर्ट है। इससे यूजर वर्कआट दौरान सिलेब्रिटी कोच को फॉलो कर सकते हैं। वर्चुअल कोच के साथ बातचीत कर सकते हैं और अपने सोशल मीडिया फ्रेंड्स से भी कनेक्‍ट कर सकते हैं।  

स्‍पेसिफ‍िकेशंस पर नजर डालें, तो Baidu स्मार्ट फिटनेस मिरर एक कस्टम वाइड डायनैमिक सेंसर से लैस है, जिससे यह कम रोशनी वाली जगह में भी इमेजिंग क्‍वॉलिटी को 40% तक बेहतर करता है। मिरर 2K रेजॉलूशन में 60fps के हिसाब से इमेजेस रिकॉर्ड कर सकता है और एक्‍सरसाइज के दौरान बड़े मूवमेंट्स को कैप्‍चर कर सकता है। 
Advertisement

Baidu स्‍मार्ट फ‍िटनेस मिरर में 3 टॉप कंप्‍यूटिंग पावर के साथ ऑक्‍टा-कोर AI प्रोसेसर लगाया गया है। यह यूजर के फ‍िटनेस एक्‍शन को सही से कैप्‍चर करता है। बॉडी मूवमेंट्स को पहचानता है। इससे यूजर को पता चल पाता है कि उसके मूवमेंट्स सही हैं या नहीं, जिसके बाद सही पोस्‍चर बनाने और बॉडी को शेप देने में मदद मिलती है। 
Advertisement

Baidu स्‍मार्ट फि‍टनेस मिरर दो वर्जन में आता है। पहले वर्जन के दाम 4,199 युआन (49,981 रुपये) हैं। फ्लैगशिप वर्जन की कीमत 4699 युआन (55,928 रुपये) है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.