गूगल का एंड्रॉयड ऑटो प्लेटफॉर्म अब भारत में भी उपलब्ध

गूगल का एंड्रॉयड ऑटो प्लेटफॉर्म अब भारत में भी उपलब्ध
विज्ञापन
गूगल ने बुधवार को ट्वीट करने जानकारी दी कि एंड्रॉयड ऑटो प्लेटफॉर्म को कुछ और देशों में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें भारत भी शामिल है।

आधिकारिक एंड्रॉयड अकाउंट से किए गए ट्वीट में लिखा गया था कि एंड्रॉयड ऑटो आखिरकार 18 नए देशों में उपलब्ध हो गया है। इसमें भारत, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रिया, बोलीविया, ब्राजील, चीली, कोलंबिया, कोस्टा रिका, डोमनिकन रिपब्लिक, इक्वेडर, ग्वाटेमाला, पनामा, पराग्वे, पेरू, पोर्टा रिको, रूस, स्वीटजरलैंड, उरुग्वे और वेनेजुएला शामिल हैं।

गौर करने वाली बात है कि एंड्रॉयड ऑटो पहले से ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, न्यूज़ीलैंड, स्पेन, ब्रिटेन और अमेरिका में पहले से उपलब्ध है। अब एंड्रॉयड ऑटो प्लेटफॉर्म 29 देशों उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस दौरान एंड्रॉयड ऑटो का नया वी1.6 अपडेट भी जारी किया।

कयास लगाए जा रहे हैं कि एंड्रॉयड ऑटो प्लेटफॉर्म के रिलीज के साथ कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कार निर्माता इस फ़ीचर को अपनी गाड़ियों का हिस्सा बनाएंगे। फिलहाल कुछ ही घरेलू निर्माताओं ने इस फ़ीचर को अपनाने के बारे में कहा है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने पिछले साल खुलासा किया था कि वह एंड्रॉयड ऑटो को अपनी गाड़ी का हिस्सा बनाएगी। आपको बता दें कि एंड्रॉयड ऑटो के जरिए आप अपने टैबलेट और फोन को गाड़ी में लगे इंफोटेनमेंट सिस्टम से कनेक्ट कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Android Auto, Auto, Automobiles, Cars, Google, India, Others, Vehicles
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  6. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  7. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  9. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  10. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »