Samsung Galaxy S26 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल

Samsung Galaxy S26 सीरीज को 25 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में इस स्मार्टफोन सीरीज के जनवरी के अंत में लॉन्च होने का संकेत दिया गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 जनवरी 2026 15:20 IST
ख़ास बातें
  • अगले महीने Samsung Galaxy S26 सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है
  • इस सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं
  • यह पिछले वर्ष जनवरी में पेश की गई Samsung Galaxy S25 सीरीज की जगह लेगी

यह पिछले वर्ष जनवरी में पेश की गई Samsung Galaxy S25 सीरीज की जगह लेगी

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की नई सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में तीन मॉडल - Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हो सकते हैं। यह पिछले वर्ष जनवरी में पेश की गई Samsung Galaxy S25 सीरीज की जगह लेगी। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Evan Blass (@evleaks) ने बताया है कि Samsung Galaxy S26 सीरीज को 25 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में इस स्मार्टफोन सीरीज के जनवरी के अंत में लॉन्च होने का संकेत दिया गया था। हालांकि, इस टिप्सटर को आगामी स्मार्टफोन्स के बारे में लगभग सही जानकारी को लीक करने के लिए जाना जाता है। आमतौर पर, सैमसंग अपना Galaxy Unpacked इवेंट जनवरी के अंत में आयोजित करती है। अगर इस टिप्सटर का दावा सही होता है तो इस वर्ष कंपनी के Galaxy Unpacked में एक महीने की देरी हो सकती है। Samsung Galaxy S26 के स्मार्टफोन्स में दक्षिण कोरिया सहित कुछ मार्केट्स में 2 nm Exynos 2600 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज को अन्य मार्केट्स में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। 

इससे पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि आगामी सीरीज के स्मार्टफोन्स की बिक्री लॉन्च के लगभग एक महीने में शुरू हो सकती है। हालांकि, सैमसंग की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस वजह से इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी में कुछ बदलाव हो सकता है। ऐसा बताया जा रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन सीरीज के मॉडल्स के प्राइसेज को बढ़ाने की योजना बना रही है। इसके पीछे कुछ महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स की कॉस्ट बढ़ना एक बड़ा कारण है।  

हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर सैमसंग के एक स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। यह Samsung Galaxy S26+ हो सकता है। इससे भारत में इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिला है। ऐसी अटकल थी कि कंपनी इस सीरीज में  Plus वेरिएंट की जगह नए Galaxy S26 Edge को ला सकती है। हालांकि, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि Galaxy S25 Edge की कमजोर सेल्स के बाद सैमसंग ने इस योजना को टाल दिया है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.