• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi K60 के स्पेसिफिकेशंस हुए लॉन्च से पहले लीक, Oneplus Ace 2 और Realme GT Neo 5 होंगे कड़े कॉम्पिटीटर

Redmi K60 के स्पेसिफिकेशंस हुए लॉन्च से पहले लीक, Oneplus Ace 2 और Realme GT Neo 5 होंगे कड़े कॉम्पिटीटर

OnePlus Ace 2 में 6.7 इंच की कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K है। इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया जा सकता है।

Redmi K60 के स्पेसिफिकेशंस हुए लॉन्च से पहले लीक, Oneplus Ace 2 और Realme GT Neo 5 होंगे कड़े कॉम्पिटीटर

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • Redmi K60 में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया जा सकता है।
  • OnePlus Ace 2 में 6.7 इंच की कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Realme GT Neo 5 में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC मिल सकता है।
विज्ञापन
जल्द ही मार्केट में कई नए स्मार्टफोन्स दस्तक दे सकते हैं। हाल ही में Redmi K60 को कई सर्टिफिकेशन साइट्स जैसे कि IMEI और चाइना कंपलसरी सर्टिफिकेट (3C) पर देखा गया था। इसके कई स्पेसिफिकेशंस का भी पता चला है। Redmi K60 में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC प्रोसेसर मिल सकता है। वहीं इसमें 6.67 इंच की फ्लैट ओएलईडी डिस्प्ले दी जा सकती है जो कि 2K रेजोल्यूशन का सपोर्ट करेगी। अफवाहों से पता चला है कि इस स्मार्टफोन की टक्कर OnePlus Ace 2 और Realme GT Neo 5 से हो सकती है। इन दोनों स्मार्टफोन में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC आने की उम्मीद है।
 

Redmi K60 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


टिप्सटर @chunvn8888 के अनुसार, Redmi K60 में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB RAM मिल सकती है। वहीं इसमें 6.67 इंच की फ्लेट ओएलईडी डिस्प्ले मिल सकती है जो कि 2K रेजोल्यूशन को सपोर्ट करेगी। इसके फ्रंट में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंड्री कैमरा आ सकता है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा आ सकता है। इसमें 5,500mAh की बैटरी मिल सकती है।
 

OnePlus Ace 2 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


OnePlus Ace 2 में 6.7 इंच की कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K है। इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया जा सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें 16GB RAM मिल सकती है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का IMX890 मेन सेंसर और 8 मेगापिक्सल लेंस और 2 मेगापिक्सल का सेंकेड्री कैमरा मिल सकता है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
 

Realme GT Neo 5 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Realme GT Neo 5 में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC मिल सकता है जो कि 12GB RAM के साथ आएगा। इसमें OLED स्क्रीन दी जा सकती है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आ सकता है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है जो कि 150W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »