iPhone 14 की डिमांड घटी, Apple ने प्रोडक्शन बढ़ाने पर लगाई रोक

कंपनी ने दूसरी छमाही में लगभग 9 करोड़ हैंडसेट बनाने का टारगेट रखा है, जो पिछले वर्ष के समान है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 सितंबर 2022 16:31 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 14 के अधिक प्राइस वाले मॉडल्स की डिमांड अधिक है
  • कंपनी का नया iPhone 14 भारत में बनाया जाएगा
  • नई आईफोन का भारत से एक्सपोर्ट भी होगा

कंपनी ने सप्लायर्स से iPhone 14 की असेंबली को 60 लाख यूनिट्स कम करने को कहा है

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple को अपनी नई iPhone 14 सीरीज के हैंडसेट्स की उम्मीद से कम डिमांड से झटका लगा है। कंपनी ने सप्लायर्स से इस वर्ष की दूसरी छमाही में iPhone 14 की असेंबली को 60 लाख यूनिट्स कम करने को कहा है।

Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने दूसरी छमाही में लगभग 9 करोड़ हैंडसेट बनाने का टारगेट रखा है, जो पिछले वर्ष के समान है। प्रोडक्शन को घटाने के बारे में Apple ने Reuters को कोई जानकारी नहीं दी है। iPhone 14 के अधिक प्राइस वाले मॉडल्स की डिमांड इसके कम प्राइस वाले हैंडसेट्स से अधिक है। कंपनी का एक सप्लायर अपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी को कम प्राइस वाले आईफोन हैंडसेट्स से महंगे वर्जन पर शिफ्ट कर रहा है। कंपनी का नया iPhone 14 भारत में बनाया जाएगा। चीन के बाद दुनिया के इस सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट से Apple को अपना बिजनेस तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी ने 2017 में iPhone SE के साथ भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। यह iPhone SE, iPhone 12 और iPhone 13 सहित एडवांस्ड iPhone डिवाइसेज भारत में बना रही है। इसमें iPhone 14 भी जुड़ गया है। 

इस महीने की शुरुआत में Apple ने iPhone 14 मॉडल्स की अपनी नई सीरीज लॉन्च की थी। इसमें बेहतर कैमरा, पावरफुल सेंसर्स, इमरजेंसी में SOS टेक्स्ट के लिए सैटेलाइट मैसेजिंग फीचर दिए गए हैं। नई सीरीज में चार मॉडल हैं - iPhone 14, Plus, Pro, and Pro Max। एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मेड इन इंडिया iPhone 14 अगले कुछ दिनों में देश में कस्टमर्स के पास पहुंचना शुरू हो जाएगा। देश में बने इन हैंडसेट्स को एक्सपोर्ट भी किया जाएगा। यह चेन्नई के निकट श्रीपेरुमबुदुर में सबसे बड़ी ग्लोबल कॉन्ट्रैक्ट इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर और बड़ी iPhone असेंबलर Foxconn के प्लांट में बनेगा।

JP Morgan के एनालिस्ट्स का अनुमान है कि कंपनी अपने iPhone 14 के प्रोडक्शन में से लगभग पांच प्रतिशत को इस वर्ष के अंत तक भारत में शिफ्ट करेगी। नई सीरीज मेंआईफोन 14 और आईफोन 14 प्रो स्मॉल मॉडल हैं और आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स बड़े स्क्रीन पसंद करने वालों को टारगेट करते हैं।  

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  2. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  3. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  4. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  5. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  7. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  8. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  9. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.