लेनोवो ज़ूक एज की तस्वीरें लॉन्च से पहले हुईं लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 नवंबर 2016 10:47 IST
ख़ास बातें
  • लीक तस्वीरों में इस फोन के पतले बेज़ेल देखे जा सकते हैं
  • डिवाइस के रियर पर एक गोल कैमरा पैनल दिख रहा है
  • ज़ूक एज स्मार्टफोन अगले हफ्ते लॉन्च होगा
सोमवार को ही ज़ूक के सीईओ चैंग चेंग ने सोमवार को ज़ूक एज के अगले हफ्ते लॉन्च होने की जानकारी दी थी। इस घोषणा के साथ ही चेंग ने पहली बार इस फोन की तस्वीरें पोस्ट की थीं। अब, इंटरनेट पर इस फोन की तस्वीरें फिर लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों से लेनोवो के इस ऑनलाइन ब्रांड के आने वाले डिवाइस के बारे में ज्यादा जानकारी मिली है। इससे पहले भी कई लीक और बेंचमार्क लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं।

ज़ूक एज की कथित तस्वीरों को चीन की सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट वीबो (वाया एंड्रॉयडप्योर) पर देखा गया। इन तस्वीरों को पास से देखने पर पता चलता है कि फोन के नाम में 'एज' होने के बावज़ूद इसमें कर्व्ड डिस्प्ले नहीं है। इसकी जगह लीक तस्वीरों में स्मार्टफोन में बेहद पतले बेज़ेल और डिवाइस के रियर पर एक गोल कैमरा पैनल दिख रहा है।

इसके अलावा लीक तस्वीरों से फोन में एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होने का भी पता चला है।

इससे पहले इसी महीने, ज़ूक एज को चीन की सर्टिफिकेशन अथॉरिटी टीना पर लिस्ट किया गया था। टीना लिस्टिंग के मुताबिक, ज़ूक ज़े2151 यानी ज़ूक एज में एक 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले औौर क्वालकॉम का लेटेस्ट क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर होगा। इसमें 4 जीबी रैम हो सकता है। इस हैंडसेट का 6 जीबी रैम वेरिएंट भी पेश किया जा सकता है। यह फोन 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। लेनोवो इस फोन में रियर पर 13 मेगापिक्सल कैमरा जबकि फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा दे सकती है।
Advertisement

लिस्टिंग में दावा किया है कि ज़ूक एज एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा जिसके ऊपर 2.0 स्किन दी गई है। इस फोन में 3000 एमएएच की बैटरी होगी। इस फोन का डाइमेंशन 142.9x74.5x7.68 मिलीमीटर और वज़न 160 ग्राम होगा। इसके अलावा टीना पर हुई लिस्टिंग से इस फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, एनएफसी, जीपीएस और फिंगरप्रिंट सेंसर होने का भी पता चला है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.