• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ज़ेडटीई मैक्स प्रो बजट स्मार्टफोन में है फिंगरप्रिंट सेंसर, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

ज़ेडटीई मैक्स प्रो बजट स्मार्टफोन में है फिंगरप्रिंट सेंसर, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

ज़ेडटीई मैक्स प्रो बजट स्मार्टफोन में है फिंगरप्रिंट सेंसर, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
ज़ेडटीई ने अमेरिका में आयोजित एक इवेंट में अपना नया स्मार्टफोन ज़ेडमैक्स प्रो लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ज़ेडमैक्स सारीज में यह तीसरा डिवाइस है। पिछले साल ज़ेडमैक्स 2 डिवाइस को ज़ेडटीई ने लॉन्च किया था। ज़ेडटीई ज़ेडमैक्स प्रो स्मार्टफोन मेट्रोपीसीएस पर एक अगस्त से 99 डॉलर (करीब 6,600 रुपये) की कीमत पर मिलना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही 31 जुलाई से पहले ज़ेडमैक्स प्रो प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को कंपनी फोन खरीदने पर एक लेदर केस भी मुफ्त देगी।

इस कीमत के साथ कंपनी ने स्मार्टफोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है। ज़ेडमैक्स प्रो में (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का 6 इंच फुल-एचडी डिस्प्ले है। फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 617 चिपसेट और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू है। ज़ेडटीई के इस फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो ज़ेडमैक्स प्रो में एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ (फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस) के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है।

फोन को पावर देने का काम करेगी 3400 एमएएच की बैटरी। यह स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 4जी एलटीई के अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 3जी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, जीपीआरएस/एज जैसे फीचर मौजूद हैं।

ज़ेडमैक्स प्रो को लॉन्च करने के साथ ही कंपनी ने ऐलान किया कि अब तक दुनिया भर में 30 मिलियन से ज्यादा एक्टिवि ज़ेडटीई डिवाइस यूज़र हैं। ज़ेडटीई के सीईओ ने खुलासा किया कि चीनी कंपनी ने पिछले साल 15 मिलियन हैंडसेट बेचे।

ज़ेडटीई ने हाल ही में चीन में स्मॉल फ्रेश 4 स्मार्टफोन को करीब 11,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। बात करें स्पेसिफिकेशन की, तो ज़ेडटीई स्मॉल फ्रेश फोन में 5.2 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का फुल एचडी 2.5 डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (मीडियाटेक एमटी 6753) है। फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। फोन के रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन को पावर देने का काम करेगी 2450 एमएएच की बैटरी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  6. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  7. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  8. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  10. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »