ज़ेडटीई ने लॉन्च किया नया बजट स्मार्टफोन, जानें खूबियां

ज़ेडटीई ने लॉन्च किया नया बजट स्मार्टफोन, जानें खूबियां
विज्ञापन
ज़ेडटीई ने अपना नया बजट स्मार्टफोन स्मॉल फ्रेश 4 आधिकारिक तौर पर चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने हैंडसेट की कीमत 1090 चीनी युआन (करीब 11,000 रुपये) रखी है और फोन की बिक्री 26 जुलाई से शुरू होगी। यह फोन गोल्ड, सिल्वर और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुए स्मॉल फ्रेश 3 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। स्मॉल फ्रेश 3 के अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्लेड 6 नाम से पेश किया गया था। उम्मीद है कि स्मॉल फ्रेश 4 को भी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्लेड सीरीज में ही लॉन्च किया जाएगा।

बात करें स्पेसिफिकेशन की, तो ज़ेडटीई स्मॉल फ्रेश फोन में 5.2 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का फुल एचडी 2.5 डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (मीडियाटेक एमटी 6753) है। फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो ज़ेडटीई स्मॉल फ्रेश 4 में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के शौकीनों के लिए सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन के रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

ज़ेडटीई का यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 पर चलता है जिसके ऊपर एमआईफेवर 3.5 यूआई दी गई है। स्मार्टफोन हाइब्रिड सिम सपोर्ट के साथ आता है जिसका मतलब है कि यूज़र को दो सिम कार्ड या फिर एक सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड में से कोई एक विकल्प का चुनाव करना होगा। फोन को पावर देने का काम करेगी 2450 एमएएच की बैटरी।

4जी एलटीई के अलावा ज़ेडटीई स्मॉल फ्रेश में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और एक माइक्रोयूएबी कनेक्टिविटी जैसे फीचर मौजूद है। ज़ेडटीई ने खुलासा किया है कि कंपनी अब तक स्मॉल फ्रेश सीरीज में 300 मिलियन से ज्यादा डिवाइस बेच चुकी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , ZTE, ZTE Small Fresh Price, ZTE Small Fresh Specification
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »