ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 इस महीने होगा भारत में लॉन्च, 16 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 1 सितंबर 2016 13:49 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ज़ेडटीई ने नूबिया ज़ेड11 हैंडसेट को घरेलू मार्केट में जून महीने में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने आईएफए ट्रेड शो में घोषणा की है कि यह स्मार्टफोन इस महीने से यूरोप, अमेरिका और एशिया के देशों में भी उपलब्ध होगा। इसमें भारतीय मार्केट भी शामिल है। कंपनी ने यूरोपीय मार्केट के लिए इस हैंडसेट की कीमत का खुलासा भी किया है। 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 499 यूरो (करीब 37,300 रुपये) होगी, जबकि 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वाला गोल्ड ब्लैक कलर वेरिएंट 599 यूरो (करीब 44,700 रुपये) में मिलेगा।

चीन में ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 के स्टैंडर्ड वेरिएंट (4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज) की कीमत 2,499 चीनी युआन ( करीब 25,000 रुपये) रखी गई थी। वहीं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,499 चीनी युआन (करीब 35,000 रुपये) है। आईएफए इवेंट में कंपनी ने बताया कि अन्य मार्केट में लॉन्च किए जाने वाले वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन चीनी मॉडल वाले ही होंगे।
Advertisement

इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला फुल एचडी 2.5 डी बिना बॉर्डर वाला डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। इस स्मार्टफोन में 2.15 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 64-बिट क्वाड-कोर 14एनएम प्रोसेसर है। ग्रफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।
 

दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड (200 जीबी तक) के जरिए बढ़ाई जा सकती है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा जिसके ऊपर नूबिया यूआई 4.0 स्किन दी गई है। यह फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है जिसका मतलब है कि दो सिम कार्ड या एक सिम और माइक्रोएसडी कार्ड का विकल्प ही मिलेगा।
Advertisement

बात करें कैमरे की तो ज़ेडटीई ज़ेड11 के इस फोन में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश, आईएमएक्स298 सेंसर, ओआईएस, पीडीएएफ, अपर्चर एफ/2.0 और 6पी लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं 5पी लेंस, अपर्चर एफ/2.4, 80-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3.0 तकनीक से लैस है।
Advertisement

फोन का डाइमेंशन 151.8×72.3×7.50 मिलीमीटर और वज़न 162 ग्राम है। नूबिया ज़ेड11 में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। 4जी एलटीई (वीओएलटीई के साथ) के अलावा फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ग्लोनास, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी जैसे फीचर हैं।

भारत में ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 की कीमत क्या होगी? और इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा? इन सारे सवालों के जवाब फिलहाल नहीं मिल पाए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.