ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 मिनी भारत में लॉन्च, इसमें है 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2016 14:04 IST
भारत में ज़ेडटीई ब्लेड वी6 स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद चीनी कंपनी ने अपनी नूबिया सीरीज का ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 मिनी लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन वॉयस ओवर एलटीई, फुल-एचडी डिस्प्ले और फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 मिनी की कीमत 12,999 रुपये है और यह 21 अक्टूबर से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। हैंडसेट ब्लैक और व्हाइट कलर में मिलेगा।

ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 मिनी को चीन में इस साल अप्रैल महीने में 1,499 चीनी युआन (करीब 15,000 रुपये) में पेश किया गया था। स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इसका इस्तेमाल कैमरा शटर बटन या स्क्रीन शॉट लेने के लिए भी किया जा सकता है।

ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 मिनी में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। इस ऑटोफोकस कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी के दीवानों के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कंपनी का दावा है कि यह फोन ज़ेडटीई के नए फोन प्रोफेशनल फोटोग्राफी सिस्टम "नियोविज़न 5.8" से लैस है।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो स्मार्टफोन में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 मिनी में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 (एमएसएम8952) प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम मौजूद रहेगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू इंटिग्रेटड है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर आप 200 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।
Advertisement

ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 मिनी में हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट है। इसका मतलब है कि दूसरा सिम कार्ड स्लॉट माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की तरह भी काम करेगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा जिसके ऊपर कंपनी के नूबिया यूआई 3.9.6 स्किन का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौजूद है 2800 एमएएच की बैटरी ।
Advertisement

ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 मिनी स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फ़ीचर 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी वी2.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और ग्लोनास शामिल हैं। इसका डाइमेंशन 141.4x70x8 मिलीमीटर है और वज़न 138 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 5.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.