ज़ेडटीई ने लॉन्च किए दो बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन

ज़ेडटीई ने लॉन्च किए दो बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन
विज्ञापन
ज़ेडटीई ने सीईएस 2016 के मौके पर दो नए स्मार्टफोन ग्रांड एक्स 3 और एविड प्लस लॉन्च किए हैं। इन दोनों ही हैंडसेट के फिलहाल अमेरिकी मार्केट में उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।

ज़ेडटीई ग्रांड एक्स 3 की कीमत 129.99 डॉलर (करीब 8,650 रुपये) है और ज़ेडटीई एविड प्लस 114.99 डॉलर (करीब 7,650 रुपये) में मिलेगा।

चीन की इस कंपनी ने दावा किया कि ग्रांड एक्स 3 के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर प्रीमियम स्मार्टफोन वाले हैं, पर इसकी कीमत बेहद ही कम है।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। ज़ेडटीई ग्रांड एक्स 3 में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले, 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा,  2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) सपोर्ट, एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप और 3080 एमएएच की बैटरी है।
 
zte avid plus

ज़ेडटीई एविड प्लस में 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। स्क्रीन पर ड्रैगनट्रेल स्क्रैच प्रोटेक्शन मौजूद है। इसमें 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 1 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले ज़ेडटीई एविड प्लस में 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 2300 एमएएच की बैटरी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  2. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  3. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  4. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  5. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  6. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
  8. iPhone 16 अगस्त में खरीदें ₹20,000 सस्ता, साल की सबसे बड़ी डील
  9. iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »