• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ज़ेडटीई ब्लेड वी8 मिनी और ब्लेड वी8 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

ज़ेडटीई ब्लेड वी8 मिनी और ब्लेड वी8 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

ज़ेडटीई ब्लेड वी8 मिनी और ब्लेड वी8 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
ज़ेडटीई ने एमडब्ल्यूसी बार्सिलोना 2017 में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए। ज़ेडटीई ब्लेड वी8 लाइट और ज़ेडटीई ब्लेड वी8 मिनी स्मार्टफोन को एमडब्ल्यूसी इवेंट में लॉन्च किया गया। ब्लेड वी8 लाइट जहाँ किफ़ायती दाम में आता है, वहीं ब्लेड वी8 मिनी की खासियत है इसमें दिया गया डुअल रियर कैमरा। इन दोनों फोन की कीमत बाजारों के आधार पर अलग-अलग होगी। जिसकी जानकारी बाद में दी जायेगी।

ज़ेडटीई ब्लेड वी8 मिनी की बात करें, तो इसे फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए परफेक्ट स्मार्टफोन बताया गया है। इस डिवाइस में 5 इंच एचडी (720×1280 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1.4 गीगाहर्टज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफ़िक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू है। फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

कैमरे की बात करें तो ज़ेडटीई ब्लेड वी8 मिनी में 13 मेगापिक्सल सेंसर और डेप्थ सेंसिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। यह बोके फ़ीचर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसमें पोस्ट कैप्चर फोकसिंग, आटोमेटिक एचडीआर और एक 3डी शूटिंग मोड़ भी दिया गया है, जिससे 3डी इमेज बनायी जा सकती हैं। आगे की तरफ़, सेल्फी लेने के लिए एलईडी फ़्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 2800 एमएएच की बैटरी और रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन का डाइमेंशन  143.5x70x8.9 मिलीमीटर है। ज़ेडटीई ब्लेड वी8 मिनी जल्द ही सबसे पहले यूरोपीय और एशियाई बाजारों में लांच होगा।
 
ztebladev8mini

जैसा कि हमने बताया कि, ज़ेडटीई ब्लेड वी8 लाइट एक किफ़ायती वेरिएंट है। इसमें  5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन में मीडियाटेक 6750 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। रैम 2 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो ज़ेडटीई ब्लेड वी8 लाइट में ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 2500 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 143x71x8 मिलीमीटर है। रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह फोन इटली, जर्मनी और स्पेन में सबसे पहले लॉन्च होगा। इसमें एशिया पैसेफिक और यूरोपियन बाजारों में मिलेगा। इन दोनों ही स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है जिसके ऊपर ज़ेडटीई की मीफेवर 4.2 स्किन दी गई है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6750वी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »